-
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार जोसेफ विजय चंद्रशेखर, जिन्हें फैंस ‘थलापति विजय’ के नाम से जानते हैं, आज सिर्फ एक एक्टर ही नहीं बल्कि एक उभरते हुए राजनेता के रूप में भी चर्चा में हैं। उनका सफर फिल्मों की चमक-दमक से शुरू होकर राजनीति के मंच तक पहुंचा है,और यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती। (Photo Source: Thalapathy Thamizhaga Vetri Kazhagam/Facebook)
-
बचपन और फिल्मी शुरुआत
विजय का जन्म 22 जून 1974 को चेन्नई में हुआ। उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर तमिल सिनेमा के जाने-माने निर्देशक रहे हैं और मां शोभा एक गायिका थीं। फिल्मी माहौल में पले-बढ़े विजय ने बचपन में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया। (Photo Source: Thalapathy Thamizhaga Vetri Kazhagam/Facebook) -
उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘वेट्री’ में काम किया। इसके बाद साल 1992 में फिल्म नालैया थीरपू से उन्होंने बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास सफल नहीं रही, लेकिन इसने उनके करियर की नींव रख दी। (Photo Source: Thalapathy Thamizhaga Vetri Kazhagam/Facebook)
-
स्टारडम की ओर बढ़ते कदम
शुरुआती दौर में विजय की पहचान ‘फॉर्मूला फिल्मों’ से जुड़ी रही, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपने अभिनय में विविधता लाई। फिल्म गिल्ली ने उन्हें ‘मास हीरो’ बना दिया, जबकि कथी जैसी फिल्मों ने सामाजिक मुद्दों से जुड़ी उनकी छवि को मजबूत किया। (Photo Source: Thalapathy Thamizhaga Vetri Kazhagam/Facebook) -
इसके बाद थेरी, मर्सल और बिगिल जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई। विजय सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि बेहतरीन डांसर के रूप में भी जाने जाते हैं। बेहतरीन डांस और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें हर वर्ग का पसंदीदा बना दिया। (Photo Source: Thalapathy Thamizhaga Vetri Kazhagam/Facebook)
-
निजी जीवन और परिवार
विजय की निजी जिंदगी में अहम मोड़ तब आया जब उनकी मुलाकात संगीता से हुई, जो उनकी बड़ी फैन थीं। दोनों ने 25 अगस्त 1999 को शादी कर ली। संगीता आज भी उनकी स्टाइल और कॉस्ट्यूम से जुड़े फैसलों में अहम भूमिका निभाती हैं। हालांकि, उनके पारिवारिक जीवन में विवाद भी सामने आए। (Photo Source: Thalapathy Thamizhaga Vetri Kazhagam/Facebook) -
राजनीति की ओर रुख
फरवरी 2024 में विजय ने राजनीति में औपचारिक एंट्री करते हुए अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) की घोषणा की। उन्होंने साफ किया कि उनका लक्ष्य 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव हैं। 27 अक्टूबर 2024 को विक्रवंडी में हुई उनकी पहली रैली में भारी भीड़ उमड़ी, जिसने उनके राजनीतिक प्रभाव को दिखा दिया। (Photo Source: Thalapathy Thamizhaga Vetri Kazhagam/Facebook) -
विजय ने अपनी पार्टी की विचारधारा को ‘धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और समानता’ पर आधारित बताया। उन्होंने दो-भाषा नीति (तमिल और अंग्रेजी), महिला सशक्तिकरण और जातिगत जनगणना जैसे मुद्दों का समर्थन किया। (Photo Source: Thalapathy Thamizhaga Vetri Kazhagam/Facebook)
-
चुनौतियां और विवाद
राजनीति में विजय का सफर आसान नहीं रहा। रैलियों में भीड़ प्रबंधन को लेकर आलोचना हुई, वहीं सोशल मीडिया विवाद और संगठनात्मक चुनौतियां भी सामने आईं। बावजूद इसके, उन्होंने अपनी पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया। (Photo Source: Thalapathy Thamizhaga Vetri Kazhagam/Facebook) -
2026 चुनाव और उभरती ताकत
विजय ने युवाओं, महिलाओं और मछुआरों जैसे वर्गों को केंद्र में रखकर अपनी राजनीति को आकार दिया। उनकी पार्टी ने शिक्षा, महिला सहायता और रोजगार जैसे मुद्दों पर बड़े वादे किए। 2026 के तमिलनाडु चुनावों में TVK ने दमदार प्रदर्शन किया है और शुरुआती रुझानों के अनुसार, TVK तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने की स्थिति में नजर आ रही है, जहां अब तक द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) का दबदबा रहा है। (Photo Source: Thalapathy Thamizhaga Vetri Kazhagam/Facebook)
(यह भी पढ़ें: फिल्मों से संसद तक, थलापति विजय की राजनीति में एंट्री, इन एक्टर्स ने भी आजमाई थी किस्मत)