-
Rabri Devi RJD: राबड़ी देवी बिहार की राजनीति का जाना-माना नाम हैं। उनकी पहचान सिर्फ लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) की पत्नी की ना होकर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर भी है। राबड़ी देवी तीन बार बिहार की सीएम रह चुकी हैं। राबड़ी देवी इस वक्त विधानपरिषद सदस्य हैं। आइए जानते हैं तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की मां राबड़ी देवी से जुड़ी कुछ रोचक बातें(Photos- Express Archives):
-
राबड़ी देवी को गाय-भैंसों से बड़ा लगाव है। वह खटाल भी चलाती हैं।
2018 में चुनाव आयोग को दिये अपने हलफनामे में राबड़ी देवी ने बताया था कि उनके पास 12 गाय ौर 18 बछड़े हैं। इनकी कीमत राबड़ी देवी ने 22 लाख रुपए बताई थी। -
राबड़ी देवी असलहों का भी शौक रखती हैं। उनके पास घर पर 5 लाख रुपए की कीमत के हथियार हैं।
राबड़ी देवी के पास 10 हजार रु की डबल बैरल गन है। इसके अलावा उनके पास 1 लाख रुपए की एनपी बोर राइफल और 3 लाख की जर्मन मेड पिस्टल भी है। राबड़ी देवी की गाड़ियों की बात करें तो उनके पास 40 लाख की मर्सिडीज बेंज है। इसके अलावा 25 हजार रुपए की मारुति 800 और 20 हजार रुपए की मिलिट्री जीप भी है। राबड़ी देवी लालू प्रसाद यादव से 11 साल छोटी हैं। 1973 में दोनों का शादी हुई थी। जब लालू प्रसाद यादव राज्य के सीएम बने थे तब राबड़ी नौवें बच्चे के साथ प्रेग्नेंट थीं। इससे पहले उनकी आठ संतानें हो चुकी थीं। -
1990 में जब लालू और राबड़ी बिहार के सीएम आवास को अपना आशियाना बनाया तब तेजस्वी यादव महज साल भर के करीब थे औऱ मां की गोद में ही रहते थे।
-
अब 30 साल बाद तेजस्वी खुद बतौर मुख्यमंत्री उसी सीएम आवास में दाखिल हो सकते हैं।
