दीपिका पादुकोण की सैंडल हाथों में उठाए नजर आए रणवीर सिंह, तस्वीरें जीत रहीं फैंस का दिल
- 1 / 5
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण से कितनी मोहब्बत करते हैं यह तो आप सभी जानते ही हैं। पत्नी के प्यार में सराबोर रणवीर सिंह कहीं पर भी मौका मिलते ही दीपिका से इजहार-ए-इश्क बयां कर देते हैं। रणवीर, दीपिका को लेकर काफी प्रोटेक्टिव भी रहते हैं। हाल ही में दीपिका-रणवीर अपने किसी करीबी की शादी में शिकरत करने पहुंचे। जहां पर हर किसी की नजरें दीपिका से ज्यादा रणवीर सिंह पर ठहरी रहीं। जी हां, मुंबई में आयोजित एक मैरिज फंक्शन में आया हर मेहमान दीपिका को छोड़ रणवीर सिंह को निहारता दिखाई दिया। दरअसल, इस शादी में रणवीर अपने हाथों में दीपिका की सैंडल थामे दिखे और दीपिका मेहमानों से मुलाकात करतीं नजर आईं। हाथ में पत्नी की सैंडल लिए रणवीर पर जिसकी भी नजर पड़ी उसने अपने फोन के कैमरे में तस्वीर कैप्चर कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। रणवीर की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसे देख कुछ लोग दीपिका को भाग्यशाली पत्नी बता रहे हैं। (All Pics- Instagram)
- 2 / 5
बता दें कि शादी के दौरान ऐसा तब हुआ जब दीपिका को मंडप में बुलाया गया। जहां पर उन्हें बिना चप्पल के जाना था, तब दीपिका की सैंडल को पति रणवीर ने हाथ में थाम लिया और उसी हाल में वह मंडप के आस-पास घूमते रहे।
- 3 / 5
इस तस्वीर में भी आप देख सकते हैं जब दीपिका मंडप से बाहर की ओर आती हैं तो रणवीर उन्हें पीछे से उसी हाथ से सहारा देते हैं जिसमें उन्होंने सैंडल ली हुई है।
- 4 / 5
इस फंक्शन में रणवीर अपने लिबास को लेकर भी चर्चा में आए।
- 5 / 5
दीपिका ने क्रीम कलर की डिजाइनर साड़ी पहनी जबकि रणवीर ने ब्लैक कलर की शेरबानी और नीचे घाघरेदार पजामा पहना।