
Congress Agitation: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से ईडी (ED) की पूछताछ तीसरे दिन भी जारी है। और इसके साथ ही जारी है कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों की सुरक्षाबलों के साथ जमकर झड़प हो रही है। प्रदर्शन करने में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता भी पीछे नहीं हैं। तस्वीरों में देखिए कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं संग किस तरह से निपट रहा है सुरक्षाबल:

कांग्रेस की महिला नेताओं ने जमकर सरकार और ईडी के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस नेताओं का विरोध प्रदर्शन कांग्रेस मुख्यालय से ईडी के दफ्तर तक जारी रहा।

प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया था।

सुरक्षाबल सख्ती से प्रदर्शनकारियों से निपटते दिखे।

कांग्रेस की कार्यकर्ताओं औऱ सुरक्षाबलों के बीच जमकर खींचतान हुई।

बड़ी संख्या में कांग्रेस की महिला नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

बता दें कि कांग्रेस का आरोप है कि बेवजह राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को परेशान किया जा रहा है।

सभी तस्वीरें पीटीआई से ली गई हैं।