आजमगढ़: महिलाओं ने प्रियंका गांधी से साझा किया दर्द, CAA विरोध के कारण बरसी थीं लाठियां
- 1 / 9
देश भर में चल रहे नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के बीच 12 फरवरी को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आजमगढ़ के बिलरियागंज पहुंचीं। यहां पर उन्होंने प्रदर्शनकारी मुस्लिम महिलाओं से मुलाकात कर उनकी बातें सुनीं। बीते दिनों इन महिलाओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज किया था। कुछ महिलाओं को गंभीर चोटे भी आई थीं।
- 2 / 9
प्रियंका गांधी के इस दौरे में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।
- 3 / 9
प्रियंका गांधी ने गाड़ी की छत पर खड़े होकर लोगों का इस्तकबाल किया।
- 4 / 9
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रियंका गांधी से अपना दर्द साझा किया।
- 5 / 9
प्रियंका गांधी ने वहां बच्चियों से भी मुलाकात की। कुछ बच्चियां रोने लगीं तो प्रियंका ने उन्हें चॉकलेट देकर चुप कराया।
- 6 / 9
प्रियंका गांधी ने बिलरियागंज में प्रदर्शनकारी महिलाओं से बात करते हुए CAA को संविधान विरोध बताया।
- 7 / 9
बता दें कि 5 फरवरी को बिलरियागंज में प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर यूपी पुलिस ने लाठी चार्ज कर दी थी। इसके विरोध में वहां के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला था।
- 8 / 9
अखिलेश यादव आजमगढ़ के सांसद हैं लेकिन इस घटना के हफ्ते भर बाद भी वो इस मामले से दूर बने हुए हैं।
- 9 / 9
ऐसे में प्रियंका गांधी के आजमगढ़ पहुंचने पर उन्हें वहां के लोगों का खूब समर्थन मिला।