-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गंगटोक दौरा इस बार एक खास वजह से चर्चा में रहा। आमतौर पर गंभीर और व्यस्त दिखने वाले प्रधानमंत्री का एक हल्का-फुल्का अंदाज लोगों को देखने को मिला, जब उन्होंने बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर सबको चौंका दिया। (Photo Source: @narendramodi/X)
-
गंगटोक की ठंडी और सुहानी सुबह में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर स्थानीय बच्चों के साथ फुटबॉल खेला। यह पल न केवल बच्चों के लिए यादगार रहा, बल्कि देशभर के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया। (Photo Source: @narendramodi/X)
-
प्रधानमंत्री ने इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। उन्होंने लिखा कि बच्चों के साथ फुटबॉल खेलना एक ‘एनर्जाइजिंग सेशन’ रहा और इसने उनके दिन की शुरुआत को खास बना दिया। (Photo Source: @narendramodi/X)
-
इन तस्वीरों में पीएम मोदी को ट्रैक पैंट और स्पोर्ट्स शूज में देखा गया, जो उनके पारंपरिक कुर्ता-पायजामा वाले लुक से अलग था। यह बदलाव भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना। (Photo Source: @narendramodi/X)
-
फुटबॉल खेलते समय पीएम मोदी बच्चों के साथ हंसी-मजाक करते और खेल का आनंद लेते नजर आए। (Photo Source: @narendramodi/X)
-
पूर्वोत्तर भारत में फुटबॉल का खास महत्व है। सिक्किम समेत कई राज्यों में यह खेल लोगों की संस्कृति और जीवनशैली का अहम हिस्सा है, जहां बच्चे से लेकर बड़े तक इसे बड़े उत्साह से खेलते हैं। (Photo Source: @narendramodi/X)
-
मिजोरम, मणिपुर और मेघालय जैसे राज्यों में फुटबॉल की लोकप्रियता क्रिकेट से भी अधिक मानी जाती है। यही वजह है कि यहां से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं। (Photo Source: @narendramodi/X)
-
भारतीय फुटबॉल को मजबूत बनाने में पूर्वोत्तर राज्यों का बड़ा योगदान रहा है। इंडियन सुपर लीग जैसी प्रमुख लीग में भी इन क्षेत्रों के खिलाड़ियों की संख्या उल्लेखनीय है। (Photo Source: @narendramodi/X)
-
प्रधानमंत्री का यह फुटबॉल खेलना केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं माना जा रहा। इसे युवाओं से जुड़ने और उनकी रुचियों को समझने के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है। (PTI Photo)
-
इस घटना को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है। पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच यह कदम एक रणनीतिक संदेश के रूप में लिया जा रहा है। (PTI Photo)
-
बंगाल में फुटबॉल केवल खेल नहीं, बल्कि भावनात्मक और सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा है। ऐसे में पीएम मोदी का फुटबॉल खेलना वहां के मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है। (ANI Photo)
-
2021 के विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी का ‘खेला होबे’ नारा काफी चर्चित हुआ था। इस बार पीएम मोदी का फुटबॉल खेलना उसी संदर्भ में जोड़ा जा रहा है। (ANI Photo)
-
गंगटोक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना समारोह के समापन समारोह में भी हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। (PTI Photo)
-
पालजोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने राज्य के विकास से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। (PTI Photo)
-
इसके अलावा पीएम मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से मुलाकात कर उनके अनुभव और सुझाव भी सुने। (PTI Photo)
(यह भी पढ़ें: Indonesia Train Crash: जकार्ता के पास भीषण ट्रेन हादसा, 14 की मौत, महिला डिब्बे पर सबसे ज्यादा असर)