-
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत के एविएशन सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में उभर रहा है। 28 मार्च को उद्घाटन के बाद यह एयरपोर्ट अब ऑपरेशन्स के लिए लगभग तैयार है और अप्रैल 2026 से इसकी सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। यह प्रोजेक्ट न सिर्फ दिल्ली-एनसीआर के लिए दूसरा बड़ा एयर गेटवे बनेगा, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को भी गति देगा। (Express Photo by Abhinav Saha)
-
इस एयरपोर्ट का निर्माण आधुनिक तकनीक और पर्यावरण अनुकूल डिजाइन को ध्यान में रखकर किया गया है। यहां हर सुविधा को यात्रियों की सुविधा और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। (Express Photo by Abhinav Saha)
-
एयरपोर्ट का सबसे अहम हिस्सा इसका 3900 मीटर लंबा रनवे है। यह रनवे बड़े और वाइड-बॉडी विमानों के संचालन के लिए सक्षम है, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी रास्ता साफ होता है। (Express Photo by Abhinav Saha)
-
एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए कुल दस पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज बनाए गए हैं। इससे यात्रियों को सीधे टर्मिनल से विमान तक पहुंचने में आसानी होगी और समय की बचत भी होगी। (Express Photo by Abhinav Saha)
-
यहां एक कॉमन प्रेयर रूम भी बनाया गया है, जहां अलग-अलग धर्मों के लोग शांत वातावरण में प्रार्थना कर सकते हैं। यह सुविधा एयरपोर्ट को अधिक इंक्लूसिव बनाती है। (Express Photo by Abhinav Saha)
-
एयरपोर्ट में लगाए गए बांस से बने कुर्सियां इसकी इको-फ्रेंडली सोच को दर्शाती हैं। ये न सिर्फ आरामदायक हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाती हैं। (Express Photo by Abhinav Saha)
-
फूड कोर्ट एरिया को आधुनिक और आकर्षक तरीके से डिजाइन किया गया है। यहां यात्रियों को विभिन्न प्रकार के खान-पान के विकल्प मिलेंगे, जिससे उनका इंतजार का समय और भी सुखद बन जाएगा। (Express Photo by Abhinav Saha)
-
वेटिंग एरिया को आरामदायक और विशाल बनाया गया है। यहां पर्याप्त बैठने की व्यवस्था और शांत माहौल यात्रियों को सुकून का अनुभव कराएगा। (Express Photo by Abhinav Saha)
-
डिजिटल चेक-इन एरिया एयरपोर्ट की हाई-टेक सुविधाओं का उदाहरण है। यहां यात्री खुद से चेक-इन कर सकते हैं, जिससे लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा। (Express Photo by Abhinav Saha)
-
चेक-इन एरिया को भी सुव्यवस्थित तरीके से तैयार किया गया है, जहां स्टाफ और यात्रियों के बीच सुचारू प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है। (Express Photo by Abhinav Saha)
-
एयरपोर्ट की छत को उत्तर प्रदेश की नदियों से प्रेरित डिजाइन दिया गया है। यह न केवल खूबसूरत दिखती है बल्कि राज्य की सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाती है। (Express Photo by Abhinav Saha)
-
सीढ़ियों का डिजाइन वाराणसी के घाटों से प्रेरित है, जो इस एयरपोर्ट को एक पारंपरिक स्पर्श देता है। वाराणसी की झलक यहां साफ दिखाई देती है। (Express Photo by Abhinav Saha)
-
इस तस्वीर में ओपन पार्किंग एरिया में एक कर्मचारी अंतिम टच देते हुए नजर आ रहा है, जिससे यह पता चल रहा है कि एयरपोर्ट को पूरी तरह तैयार करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। (Express Photo by Abhinav Saha)
-
यह एयरपोर्ट अपने पहले चरण में हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है। आने वाले समय में इसकी क्षमता को और बढ़ाया जाएगा। (Express Photo by Abhinav Saha)
-
एयरपोर्ट के डिजाइन में प्राकृतिक रोशनी का खास ध्यान रखा गया है, जिससे ऊर्जा की बचत हो सके और यात्रियों को एक खुला और फ्रेश माहौल मिले। (Express Photo by Abhinav Saha)
-
यहां इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन और एयरसाइड पर पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग किया जाएगा, जो इसे ग्रीन एयरपोर्ट बनाता है। (Express Photo by Abhinav Saha)
-
शुरुआत में यात्रियों को यहां तक पहुंचने के लिए टैक्सी और बस की सुविधा मिलेगी, लेकिन भविष्य में रैपिड ट्रांजिट सिस्टम से कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। (Express Photo by Abhinav Saha)
-
यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी इस क्षेत्र को इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित करने में जुटा है। एयरपोर्ट के आसपास इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर भी तैयार किया जा रहा है। (Express Photo by Abhinav Saha)
-
कई बड़ी कंपनियों ने यहां निवेश करना शुरू कर दिया है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। (Express Photo by Abhinav Saha)
-
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकल्प के रूप में यह एयरपोर्ट भविष्य में बड़ी भूमिका निभा सकता है, खासकर जब दिल्ली एयरपोर्ट अपनी क्षमता के करीब पहुंच जाएगा। कुल मिलाकर, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ एक एयरपोर्ट नहीं बल्कि एक बड़े आर्थिक और इंफ्रास्ट्रक्चर बदलाव की शुरुआत है, जो आने वाले वर्षों में पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है। (Express Photo by Abhinav Saha)
(यह भी पढ़ें: दुनिया की वो नदियां जिन्हें देखे बिना अधूरी है आपकी ट्रैवल लिस्ट, मन मोह लेगा यहां का नजारा)