-
आयतुल्ला अली खामेनेई की अमेरिकी हवाई हमले में मौत के बाद पश्चिम एशिया में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। लगभग चार दशकों तक ईरान की सत्ता के शीर्ष पर रहे खामेनेई के निधन ने क्षेत्रीय राजनीति को एक नए मोड़ पर ला खड़ा किया है। (Photo Source: AP)
-
अमेरिका और इजराइल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में तेहरान सहित कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। हमलों में ईरान के कई शीर्ष सैन्य अधिकारियों के मारे जाने की भी खबर है। ईरानी नेतृत्व ने इसे ‘खुला युद्ध’ करार देते हुए जवाबी कार्रवाई की घोषणा की। (Photo Source: AP)
-
तेहरान में सरकारी इमारतों के आसपास हुए विस्फोटों से आसमान में धुएं के गुबार उठते देखे गए। ईरानी अधिकारियों के अनुसार अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें कई आम नागरिक भी शामिल हैं। (Photo Source: AP)
-
खामेनेई की मौत की आधिकारिक घोषणा होते ही देश के भीतर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ इलाकों में लोग जश्न मनाते दिखाई दिए, तो कई शहरों में भारी भीड़ सड़कों पर उतरकर शोक प्रकट करती रही। (Photo Source: AP)
-
राज्य टीवी ने खामेनेई को ‘शहीद’ घोषित करते हुए बड़े पैमाने पर श्रद्धांजलि सभाओं का प्रसारण किया। इस्फहान और यज़्द जैसे शहरों में हजारों लोग एकत्र हुए और अमेरिका विरोधी नारे लगाए। (Photo Source: AP)
-
वहीं, राजधानी तेहरान और अन्य स्थानों पर सुरक्षा बलों और बसीज मिलिशिया की तैनाती बढ़ा दी गई। हालिया विरोध प्रदर्शनों के दमन को देखते हुए कई लोग सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए। (Photo Source: AP)
-
ईरान के भीतर समाज गहराई से विभाजित दिख रहा है। एक ओर वे लोग हैं जो शासन परिवर्तन की उम्मीद जता रहे हैं, तो दूसरी ओर बड़ी संख्या में ऐसे समर्थक भी हैं जो मौजूदा व्यवस्था के साथ खड़े हैं। (Photo Source: AP)
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी जनता से अपना भाग्य अपने हाथ में लेने की अपील की। हालांकि विश्लेषकों का मानना है कि सख्त सुरक्षा व्यवस्था और अनस्टेबल कम्युनिकेशन सिस्टम के कारण व्यापक जनआंदोलन तुरंत संभव नहीं है। (Photo Source: AP)
-
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने घोषणा की कि नया नेतृत्व परिषद कार्यभार संभाल चुकी है। विदेश मंत्री ने संकेत दिया कि एक या दो दिन में नए सर्वोच्च नेता का चयन किया जाएगा। (Photo Source: AP)
-
संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि सरकार और सेना किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं हैं और सभी संभावित परिस्थितियों के लिए पहले से तैयारी की गई थी। (Photo Source: AP)
-
दूसरी ओर, ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल और खाड़ी देशों की ओर मिसाइलें दागीं। इस हमले में कुछ अमेरिकी सैनिकों की भी मौत की पुष्टि हुई है, जिससे संघर्ष और गहरा गया है। (Photo Source: AP)
-
इजराइल ने लगातार हमलों की चेतावनी दी है। इजराइली सेना ने तेहरान में वायुसेना, मिसाइल कमांड और आंतरिक सुरक्षा बलों के ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। (Photo Source: AP)
-
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस घटनाक्रम की गूंज सुनाई दे रही है। जर्मनी के बर्लिन स्थित ब्रैंडेनबर्ग गेट के सामने ईरानी प्रवासियों ने प्रदर्शन किया। (Photo Source: AP)
-
फ्रांस की राजधानी पेरिस में भी बड़ी संख्या में ईरानी मूल के लोग सड़कों पर उतरे। वहीं, अमेरिका के लॉस एंजेलिस और डलास जैसे शहरों में विरोध और समर्थन दोनों तरह के प्रदर्शन देखे गए। (Photo Source: AP)
-
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि उनका देश कूटनीतिक प्रयासों का समर्थन करता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर अमेरिकी ठिकानों के इस्तेमाल की अनुमति देगा। (Photo Source: AP)
-
एक्सपर्ट्स का मानना है कि खामेनेई की मौत से ईरान में नेतृत्व शून्य की स्थिति पैदा हुई है, जिससे आंतरिक अस्थिरता और क्षेत्रीय असंतुलन बढ़ सकता है। (Photo Source: AP)
-
1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से ईरान में सत्ता संरचना धार्मिक नेतृत्व के इर्द-गिर्द केंद्रित रही है। ऐसे में नए सर्वोच्च नेता का चयन देश की दिशा तय करने में निर्णायक होगा। (Photo Source: AP)
-
तेहरान में आम नागरिकों के बीच भय और अनिश्चितता का माहौल है। सुपरमार्केट में जरूरी सामान की खरीदारी के लिए लंबी कतारें देखी गईं, जबकि कई परिवार उत्तरी प्रांतों की ओर पलायन करते नजर आए। (Photo Source: AP)
-
एनालिस्ट्स का कहना है कि बमबारी से असंतोष तो बढ़ सकता है, लेकिन इससे ऑटोमेटिकली व्यापक सामाजिक क्रांति की स्थिति नहीं बनती। शासन की दमनकारी क्षमता अभी भी मजबूत बताई जा रही है। (Photo Source: AP)
-
फिलहाल पश्चिम एशिया एक व्यापक और लंबी लड़ाई की दहलीज पर खड़ा दिख रहा है। आने वाले दिनों में नया नेतृत्व, अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और जमीनी हालात तय करेंगे कि ईरान किस दिशा में आगे बढ़ेगा और यह संघर्ष कितनी दूर तक जाएगा। (Photo Source: AP)
(यह भी पढ़ें: अमेरिका-इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात, देखें तस्वीरें)