-
महाराष्ट्र ने आज अपने कद्दावर नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को अंतिम विदाई दी। एक दर्दनाक विमान हादसे में उनके निधन के बाद पूरा राज्य शोक में डूबा हुआ है। गुरुवार को पुणे जिले के बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान कॉलेज मैदान में उनके अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किए गए। (Photo Source: PTI)
-
सुबह से ही बारामती में जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में लोग अपने ‘अजित दादा’ को आखिरी बार देखने और श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पूरे इलाके में शोक और भावुकता का माहौल था। (Photo Source: ANI)
-
अजित पवार के पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर विद्या प्रतिष्ठान कॉलेज ग्राउंड लाया गया। जैसे ही पार्थिव शरीर वहां पहुंचा, लोगों ने ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारे लगाए। (Photo Source: PTI)
-
एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे। उनके चेहरे पर गहरा दुख साफ झलक रहा था। उन्होंने भतीजे अजित पवार को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। (Photo Source: PTI)
-
एनसीपी-एसपी नेता और सांसद सुप्रिया सुले भी पूरे समय परिवार के साथ रहीं। उन्होंने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को ढांढस बंधाया और पार्थिव शरीर के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए। (Photo Source: PTI)
-
अजित पवार के पुत्र पार्थ और जय पवार ने पूरे साहस के साथ पिता की अंतिम रस्में निभाईं। दोनों बेटों ने चिता को मुखाग्नि दी, इस दौरान मौजूद हर आंख नम हो गई। (Photo Source: PTI)
-
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशीलकुमार शिंदे सहित कई दिग्गज नेता अंतिम संस्कार में शामिल हुए। (Photo Source: PTI)
-
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रकांत पाटिल, छगन भुजबल और एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। (Photo Source: PTI)
-
राजनीति के अलावा फिल्म जगत से अभिनेता रितेश देशमुख और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे भी बारामती पहुंचे। (Photo Source: PTI)
-
पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। (Photo Source: PTI)
-
ड्रोन से लिए गए दृश्य में विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड जनसमूह से भरा नजर आया। यह दृश्य अजित पवार की लोकप्रियता और जनसमर्थन को दर्शाता है। (Photo Source: ANI)
-
बुधवार सुबह हुए इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया था। चार्टर्ड विमान पुणे के बारामती के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। (Photo Source: PTI)
-
इस विमान में अजित पवार के साथ उनके पीएसओ विदिप जाधव, पायलट सुमित कपूर, को-पायलट शंभवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली सवार थे। हादसे में सभी पांच लोगों की मौत हो गई। (Photo Source: PTI)
-
हादसे के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने पारदर्शी जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लैंडिंग के समय दृश्यता बेहद खराब थी। (Photo Source: PTI)
-
अजित पवार का पार्थिव शरीर जैसे ही मैदान में रखा गया, लोगों की आंखों से आंसू बहने लगे। कई लोग अपने नेता को खोने के सदमे में फूट-फूटकर रोते नजर आए। (Photo Source: PTI)
-
परिवार के सदस्यों ने अंतिम दर्शन के बाद लोगों का आभार जताया। पार्थ और जय पवार ने कहा कि इस कठिन समय में जनता का प्रेम परिवार को संबल दे रहा है। (Photo Source: PTI)
-
बारामती, जो अजित पवार की राजनीतिक कर्मभूमि रही, आज शोक नगरी में बदल गई। हर गली और चौराहे पर उनके पोस्टर और तस्वीरें नजर आईं। (Photo Source: PTI)
-
अजित पवार को एक सख्त लेकिन जनसेवी नेता के रूप में जाना जाता था। उन्होंने दशकों तक महाराष्ट्र की राजनीति में अहम भूमिका निभाई। (Photo Source: ANI)
-
उनके निधन से राज्य की राजनीति में एक बड़ा खालीपन पैदा हो गया है, जिसे भर पाना आसान नहीं होगा। (Photo Source: PTI)
-
राज्य सरकार ने अजित पवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और राष्ट्रध्वज झुकाकर सलामी दी गई। (Photo Source: PTI)
-
अंतिम संस्कार के दौरान मंत्रोच्चार और परंपरागत विधियों का पालन किया गया। माहौल बेहद गंभीर और भावनात्मक रहा। (Photo Source: PTI)
-
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने अजित पवार के राजनीतिक योगदान और जनसेवा को याद किया। (Photo Source: PTI)
-
लोगों ने उन्हें ‘दादा’ कहकर पुकारा और उनके कार्यों को याद करते हुए नारे लगाए। (Photo Source: PTI)
-
आज बारामती ही नहीं, पूरा महाराष्ट्र अपने प्रिय नेता को खोने के गम में डूबा है। (Photo Source: PTI)
-
अंतिम संस्कार स्थल पर उमड़ा जनसैलाब इस बात का गवाह बना कि अजित पवार का जनाधार कितना व्यापक था। भले ही इस दुनिया में वह नहीं रहे, लेकिन उनकी राजनीतिक विरासत और यादें हमेशा महाराष्ट्र की राजनीति में जीवित रहेंगी। (Photo Source: PTI)
(यह भी पढ़ें: अजित पवार के बेटे क्या करते हैं? जानिए पार्थ पवार और जय पवार के बारे में)