पुष्पम प्रिया: जदयू नेता की लंदन रिटर्न बेटी जिसने नीतीश कुमार के खिलाफ ठोंक दी है ताल
- 1 / 8
बिहार में पुष्पम प्रिया चौधरी (Pushpam Priya Chaudhary) अचानक सुर्खियों में आ गया है। उनके एक विज्ञापन ने बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। दरअसल पुष्पम प्रिया ने बिहार के ज्यदातार अखबारों के पहले पन्ने पर विज्ञापन देकर खुद को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के अपोजिट प्रदेश का सीएम कैंडिडेट घोषित किया है। इस विज्ञापन में पुष्पम ने बिहारवालों को एक पत्र लिखते हुए अपनी पार्टी से जुड़ने का ऐलान भी किया है। बता दें कि इसी साल के अंत तक बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) होने हैं।
- 2 / 8
पुष्पम प्रिया चौधरी बिहार के दरभंगा की रहने वाली हैं। उन्होंने लंदन से पढ़ाई की है।
- 3 / 8
पुष्पम ब्रिटेन की ससेक्स यूनिवर्सिटी से डेवलपमेंट स्टडीज में मास्टर्स हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेश में एमए भी किया है।
- 4 / 8
पुष्पम प्रिया चौधरी ने प्लूरल्स नाम से अपनी पार्टी बनाई है। उन्होंने पार्टी का सिंबल रखा है- पंखों वाला घोड़ा। पार्टी प्रेसिडेंट वह खुद हैं।
- 5 / 8
पुषपम के पिता विनोद चौधरी हैं। विनोद चौधरी नीतिश कुमार की जनता दल यूनाइटेड के नेता हैं। मौजूदा समय में विनोद चौधरी बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं।
- 6 / 8
पुष्पम के राजनीति में आने के फैसले पर उनके पिता विनोद चौधरी का कहना है कि, 'वह बालिग हैं और अपने फैसले ले सकती हैं। उन्होंने सोच समझकर ही फैसला लिया होगा। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ही मंत्री रहूंगा।'
- 7 / 8
पुष्पम के चाचा अजय चौधरी भी जदयू नेता हैं। वह दरभंगा जदयू अध्यक्ष भी हैं। पुष्पम के दिवंगत दादा उमाकांत चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते थे।
- 8 / 8
पुष्पम का कहना है कि वह 2030 तक बिहार को यूरोपीय देशों जैसा विकसित बना सकती हैं।