-
दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज (Gargi College) में लड़कियों पर यौन हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को संसद में भी इस हमले को लेकर सवाल उठे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पखरियाल निशंक ने कहा है कि दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी। वहीं सोशळ मीडिया में भी इस घटना को लेकर लोगों का आक्रोश दिख रहा है। कुछ यूजर्स बीजेपी सरकार पर निशाना साध रहे हैं तो वहीं कुछ लोग दिल्ली पुलिस पर बी सवालिया निशान लगा रहे हैं। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पूचा कि आखिर दिल्ली में ये हो क्या रहा है। (All Photos: Social Media)
-
पूरा मामला 6 फरवरी का है। गार्गी कॉलेज की छात्राओं का आरोप है कि उस दिन प्रोग्राम के दौरान बड़ी संख्या में कुछ बाहरी लड़के कैंपस में घुस आए और उनके साथ छेड़खानी करने लगे।
-
छात्राओं का आरोप है कि ये लड़के नशे में थे और उन्होंने लड़कियों पर हस्तमैथुन भी किया। छात्राओं का यह भी कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी रही।
-
लड़कियों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है।
-
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल भी सोमवार को छात्राओं से मिलने गार्गी कॉलेज पहुंची।
-
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी छात्राओं के साथ हुई इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि गार्गी कॉलेज में हमारी बेटियों के साथ बद्सलूकी बेहद दुखद और निराशाजनक है। इसे क़तई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। दोषियों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। और ये सुनिश्चित हो कि हमारे कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चे सुरक्षित हों।
-
लोकसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान असम से कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने गार्गी कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से सवाल पूछते हुए कहा कि गार्गी कॉलेज का वार्षिक समारोह छात्राओं के लिए दर्दनाक बन गया। उनके साथ कैंपस में जबरन घुसे बाहरी छात्रों ने छेड़छाड़ की। मंत्रालय इस मामले में क्या कार्रवाई करने जा रहा है।
-
राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी गार्गी कॉलेज पहुंच छात्राओं से छेड़छाड़ के मुद्दे पर संज्ञान लिया है।
