-
प्रधानमंज्ञी नरेंद्र मोदी इजरायल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पहले दिन यानी 25 फरवरी को पीएम मोदी ने यरूशलम में इसराइली कनेसेट को संबोधित किया। (Photo Source: PTI)
-
इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजराइल की संसद Knesset का सर्वोच्च सम्मान, Speaker of the Knesset Medal, प्रदान किया गया। (Photo Source: PTI)
-
यह पहला अवसर है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस सम्मान से सम्मानित हुए हैं। (Photo Source: PTI)
-
इस अवसर पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुले दिल से तालियां बजाकर मोदी का स्वागत किया और उन्हें ‘दोस्त से भी बढ़कर, भाई’ बताया। (Photo Source: PTI)
-
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारत-इजराइल के ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंधों पर जोर दिया। (Photo Source: PTI)
-
उन्होंने कहा कि भारत और इजराइल विश्वसनीय साझेदार हैं और उनका सहयोग वैश्विक स्थिरता और समृद्धि में योगदान देता है। (Photo Source: PTI)
-
उन्होंने सुरक्षा, व्यापार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग की सराहना की और भविष्य में इसे और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। (Photo Source: PTI)
-
मोदी ने 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले को ‘बर्बर’ करार दिया और कहा कि ‘कोई भी कारण नागरिकों की हत्या को उचित नहीं ठहरा सकता।’ (Photo Source: PTI)
-
उन्होंने भारत की ओर से UNSC द्वारा अनुमोदित Gaza Peace Initiative का समर्थन किया, जिसे उन्होंने क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। (Photo Source: PTI)
-
प्रधानमंत्री मोदी और नेतन्याहू ने Knesset के बाद कार यात्रा शेयर की और टेक्नोलॉजी और इनोवेशन एगजीबीशन में हिस्सा लिया। (Photo Source: PTI)
-
नेतन्याहू ने इस मौके पर ट्वीट किया, ‘हम साथ आगे बढ़ रहे हैं और तकनीक व नवाचार में भारत-इजराइल साझेदारी को और मजबूत बना रहे हैं।’ (Photo Source: PTI)
-
मोदी ने अपने भाषण में यह भी याद दिलाया कि भारत और इजराइल के बीच संबंध हजारों साल पुराने हैं। (Photo Source: PTI)
-
उन्होंने कहा, ‘बुक ऑफ एस्टर में भारत को ‘Hodu’ कहा गया है। Talmud में प्राचीन व्यापारिक संबंधों का उल्लेख है।’ (Photo Source: PTI)
-
उन्होंने यह भी कहा कि यह सम्मान भारत-इजराइल मित्रता और शेयर्ड डेमोक्रेटिक वैल्यू को समर्पित है। (Photo Source: PTI)
-
इजराइल में भारतीय-यहूदी समुदाय के लोग भी मोदी की यात्रा से उत्साहित दिखे। (Photo Source: PTI)
-
Ori Kadvil और Yarin Didi ने भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमता की प्रशंसा की और दोनों देशों की साझेदारी से वैश्विक स्तर पर नवाचार की संभावनाओं पर जोर दिया। (Photo Source: PTI)
-
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने कहा कि यह पदक प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-इजराइल मित्रता और रणनीतिक सहयोग को समर्पित किया। (Photo Source: PTI)
-
पीएम मोदी की यह यात्रा दो दिवसीय है और दूसरे दिन वे नेतन्याहू के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक करेंगे और विभिन्न MoU पर हस्ताक्षर करेंगे। (Photo Source: PTI)
-
इसके अलावा वे इंडियन-यहूदी समुदाय के प्रमुख सदस्यों से भी मिलेंगे। (Photo Source: PTI)
-
इस ऐतिहासिक दौरे ने भारत-इजराइल संबंधों को नई ऊंचाई दी है और सुरक्षा, व्यापार और तकनीकी सहयोग के क्षेत्र में भविष्य के सहयोग के लिए रास्ता तैयार किया है। (Photo Source: PTI)
(यह भी पढ़ें: UP CM Yogi Adityanath’s Japan Visit: उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने के मिशन पर सीएम योगी, जापान की बड़ी कंपनियों से की मुलाकात)