-
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत के दो दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं। भारत के इस दौरे पर आबे के साथ उनकी पत्नी अकई आबे भी आई हैं। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मुलाकात, समझौतों और सहयोग के अलावा अकई आबे भी मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। कल हुए रोड रोड शो में अकई भी मोदी और आबे के साथ बराबर रूप से भारतीय लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं। फिलहाल अकई आबे भारतीय मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आज हम आपको जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी के बारे में कई दिलचस्प जानकारियां दे रहे हैं। ( Photo Source- Instagram, indian express)
-
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और अकई आबे की शादी साल 1987 में हुई थी।
-
खबरों के मुताबिक शिंजो और अकई की कोई संतान नहीं है।
-
अकई सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं।
-
उन्हें सेक्शुअल माइनॉरिटीज और एजीबीटी समुदाय को सपोर्ट करने के लिए जाना जाता है।
-
मालूम हो कि साल 2014 में हुई गे प्राइड परेड में भी वह शामिल हुई थीं।
-
जानना दिलचस्प है कि जापानी प्रधानमंत्री की पत्नी आर.जे. यानि रेडियो जॉकी के रूप के भी काम कर चुकी हैं।
-
90 के दशक में अकई आर.जे. बतौर जापान के Shimonoseki शहर में काफी पॉपुलर थीं और वह अक्की (Akky) नाम से जानी जाती थीं।
-
शादी से पहले अकई कई कंपनियों में काम कर चुकी थीं।
-
अकई आबे का जन्म जापान की जानी-मानी कंपनी 'मोरिनगा एंड कंपनी' के प्रेसिडेंट के घर में हुआ था।
-
उन्होंने एसएचपीटी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।
-
अकई की पढ़ाई के प्रति रुचि का आलम यह है कि उन्होंने साल 2011 में रिक्कयो यूनिवर्सिटी से सोशल डिजाइन स्टडीज में मास्टर की डिग्री ली।
-
अकई आबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फेसबुक और इंस्टग्राम का भी इस्तेमाल करती हैं।
-
दिलचस्प है कि अकई टोक्यो में एक ऑर्गेनिक फॉर्म भी चलाती हैं।
