हिमाचल की तेजतर्रार IPS से रचाई है शादी, बदायूं रेप केस से चर्चा में एसएसपी संकल्प शर्मा
- 1 / 8
IPS Sankalp Sharma, SSP Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं (Badayun) जिले में 50 वर्षीय एक महिला की गैंगरेप के बाद हत्या (Gangrape and Murder) कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक एक पुजारी समेत तीन लोगों पर इसका आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रविवार (3 जनवरी) की देर शाम का है। इस जघन्य कांड के बाद से जिले के पुलिस प्रमुख चर्चा लोगों के निशाने पर हैं। आइए जानें कौन हैं बदायूं के एसएसपी IPS संकल्प शर्मा।
- 2 / 8
संकल्प शर्मा 2012 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह मूल रूप से राजस्थान में जयपुर के रहने वाले हैं।
- 3 / 8
IPS बनने से पहले संकल्प शर्मा ने बीटेक औऱ एमटेक की डिग्री हासिल की थी। इंजीनियर बनने के बाद उनका रुझान सिविल सर्विस की तरफ हो गया।
- 4 / 8
तेजतर्रार IPS संकल्प शर्मा बदायूं से पहले नोएडा, आजमगढ़ और बस्ती जैसे जिलों की भी कमान संभाल चुके हैं।
- 5 / 8
संकल्प शर्मा ने अपनी ही बैच की महिला आईपीएस शालिनी अग्निहोत्री से शादी रचाई है।
- 6 / 8
शानिली अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश कैडर की आईपीएस अफसर हैं। हिमाचल में वह कई जिलों की एसपी रही हैं।
- 7 / 8
शालिनी अग्निहोत्री के नाम से हिमाचल के ड्रग माफिया थरथर कांपते हैं। वह जहां भी पोस्टेड रहीं उन्होंने नशाखोरों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया है।
- 8 / 8
संकल्प शर्मा तेज एक्शन लेने के लिए भी जाने जाते हैं। बदायूं केस में भी उन्होंने बिना देरी किये घटना स्थल के जिम्मेदार एसएचओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। (Photos: Social Media)