-
DU 1st Merit List 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने CUET UG स्कोर के आधार पर स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी की। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर मेरिट सूची देख सकते हैं। (Express Photo/File)
-
अभ्यर्थी 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर शाम4:59 बजे तक अपनी सीट लाॅक कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 24 अक्टूबर शाम 5 बजे तक है।
-
इस साल डीयू ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन सीट आवंटन प्रणाली पोर्टल लॉन्च किया। इस साल लगभग 2.17 लाख छात्रों ने प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण कराया। (Express Photo/File)
-
नया शैक्षणिक सत्र 2022-23 दो नवंबर से शुरू होगा। पहला सेमेस्टर नवंबर में शुरू होगा और मार्च में समाप्त होगा दूसरा सेमेस्टर मार्च में शुरू होगा और जुलाई में समाप्त होगा। छात्रों को दो सेमेस्टर के बीच केवल चार दिन का ब्रेक मिलेगा। (Express Photo/File)
-
बीकॉम और बीकॉम (ऑनर्स) के लिए अधिक अभ्यर्थियों ने विकल्प के रूप में चुना है। (Express Photo/ File)
-
दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन (प्रवेश) हनीत गांधी के अनुसार अभ्यर्थी के योग्यता की गणना पात्रता मानदंड के तहत बताए गए चार विषयों के सामान्यीकृत अंकों को जोड़कर की जाएगी। जिन कार्यक्रमों में समान पात्रता मानदंड हैं, उनमें एक समान योग्यता सूची हो सकती है। (Express Photo/File) -
मेरिट लिस्ट पहले 18 अक्टूबर को जारी होने वाली थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के यह कहने के बाद कि वह सेंट स्टीफंस कॉलेज की याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगी, इसे 19 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया। कॉलेज ने केवल CUET स्कोर के आधार पर प्रवेश आयोजित करने के दिल्ली HC के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की। सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम राहत याचिका खारिज कर दी है। (Express Photo/File)
