-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसलमेर एयर फोर्स स्टेशन पर स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर ‘HAL Prachand’ में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। वह ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर में को-पायलट के रूप में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बन गईं। (Photo Source: PTI)
-
यह विशेष उड़ान भारतीय वायुसेना के सबसे बड़े युद्धाभ्यास ‘Vayu Shakti 2026’ से पहले आयोजित की गई। राष्ट्रपति ने लगभग 25 मिनट की इस विशेष सॉर्टी के दौरान सीमा क्षेत्र और Pokhran Field Firing Range का हवाई सर्वेक्षण किया। (Photo Source: PTI)
-
एयर फोर्स स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
राष्ट्रपति सुबह एयर फोर्स स्टेशन पहुंचीं, जहां वरिष्ठ वायुसेना अधिकारियों ने उन्हें हेलीकॉप्टर की क्षमताओं और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। इसके बाद वह कॉकपिट में बैठीं और ग्रुप कैप्टन एन.एस. बहुआ के साथ उड़ान भरी। उड़ान के दौरान उन्होंने हेलीकॉप्टर के कॉकपिट से सलामी भी दी। (Photo Source: PTI) -
राष्ट्रपति ने रेडियो संदेश के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘प्रचंड’ भारत की आत्मनिर्भरता का मजबूत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जैसलमेर किले के ऊपर से उड़ान भरते हुए उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है और उन्होंने देश के वीर सैनिकों को नमन किया। (Photo Source: PTI)
-
पहले भी रचा है इतिहास
राष्ट्रपति मुर्मू इससे पहले भी सैन्य विमानों में उड़ान भरकर इतिहास बना चुकी हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने असम के तेजपुर एयरबेस से Sukhoi Su-30MKI में उड़ान भरी थी। इस तरह वह सुखोई में उड़ान भरने वाली देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी थीं। उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। (Photo Source: ANI) -
इसके बाद 29 अक्टूबर 2025 को उन्होंने अंबाला एयरबेस से Dassault Rafale लड़ाकू विमान में सॉर्टी की थी। इस तरह वह सुखोई और राफेल, दोनों फ्रंटलाइन फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनीं। (Photo Source: PTI)
-
‘प्रचंड’ की खासियत
‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने विकसित किया है। यह ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी प्रभावी ढंग से ऑपरेशन करने में सक्षम है और आधुनिक हथियार प्रणालियों से लैस है। इसे तीन वर्ष पहले नवरात्रि के अवसर पर वायुसेना में शामिल किया गया था। उस समय रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने भी इसमें उड़ान भरी थी। (Photo Source: PTI) -
वायु शक्ति-2026 में होंगी शामिल
राष्ट्रपति, जो सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर हैं, शाम को पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित ‘वायु शक्ति-2026’ अभ्यास में भी शामिल होंगी। इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान अपनी मारक क्षमता और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। (Photo Source: PTI)
(यह भी पढ़ें: मोदी बने पहले भारतीय प्रधानमंत्री जिन्हें मिला Knesset का सर्वोच्च पदक, इजराइल के सांसदों ने स्टैंडिंग ओवेशन के साथ किया स्वागत)