-
नीट पेपर लीक मुद्दे पर आंदोलन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक अब भी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। जंतर-मंतर पर अभी भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। अब इसे अन्य कई विपक्षी पार्टियों का भी समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस, टीएमसी से लेकर समजावादी पार्टी तक समर्थकों के साथ मिलकर उनकी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठा रही है। (Photo Source: ANI)
-
अपनी मांगों को मनवाने के लिए देश भर से हजारों प्रदर्शनकारी CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और मानसून सत्र के पहले दिन संसद की ओर मार्च किया। जब वे दिल्ली के बीचों-बीच जमा हुए तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे हिंसा भड़क गई। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी और समर्थक घायल हो गएं। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव काफी चर्चा में हैं। (Photo Source: ANI)
-
डिंपल यादव का जंतर-मंतर पर एक अलग ही चेहरा देखने को मिला। विरोध मार्च में डिंपल यादव बैरिकेडिंग के सामने पुलिस से तीखी बहस, प्रदर्शनकारियों के बीच डटी मौजूदगी और घायल छात्रों की मदद करती नजर आईं। हालांकि, फिलहाल वह हिरासत में हैं। (Photo Source: ANI)
-
प्रदर्शन स्थल से डिंपल यादव की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो छात्रों की मदद करती नजर आईं। (Photo Source: PTI)
-
इस तस्वीर में सपा सांसद एक घायल छात्र के पास बैठी उसे पानी पिलाती नजर आ रही हैं। उनके समर्थक इस मानवीय चेहरे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही वह आसपास मौजूद लोगों से तत्काल मदद करने की अपील भी करती दिखीं। (Photo Source: PTI)
-
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध मार्च में शामिल हुई डिंपल यादव कुछ इस तरह पुलिस के साथ भिड़ती नजर आईं। (Photo Source: PTI)
-
नीट से जुड़े मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में विपक्षी सांसद संसद से जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे थे। इसी दौरान सपा सांसद डिंपल यादव भी अपने पार्टी के अन्य सांसदों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुईं। (Photo Source: ANI)
-
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने जब उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की तो, इसी के बाद उनके और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। (Photo Source: PTI)
-
प्रदर्शन के दौरान वह छात्रों के बीच उनकी बात सुनते हुए और उनसे हौसला देते हुए भी नजर आईं। (Photo Source: PTI)
-
डिंपल यादव सिर्फ सड़क पर नहीं बल्कि संसद में भी नीट पेपर लीक मामले पर अपना विरोध प्रदर्शन जताते हुए दिखीं। (Photo Source: PTI)
-
हाथों में पोस्टर लिए डिंपल यादव समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करती दिखीं। (Photo Source: PTI)
-
प्रदर्शन के दौरान डिंपल यादव ने आरोप लगाया कि छात्रों के खइलाफ बल प्रयोग किया गया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज का दिन लोकतंत्र के लिए काले दिवस के रूप में याद किया जाएगा। (Photo Source: PTI)
-
डिंपल यादव ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। (Photo Source: PTI)
-
डिंपल यादव ने सरकार को इस मामले में जवाबदेही तय करने और छात्रों के साथ हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच करने की भी मांग की है। (Photo Source: PTI)
Also Read: CJP Protest: किसी के नाक तो किसी के सिर पर लगी चोट, झकझोर देंगी प्रदर्शन की ये तस्वीरें