‘नफरत हारी और काम जीत गया’, AAP ने लूटी वाहवाही तो BJP पर तंज कस रहे लोग
- 1 / 10
Delhi Election/Chunav Results 2020: दिल्ली विधानसभा चुनावों के परिणाम/रुझान सामने आने लगे हैं। दिल्ली की सत्ता पर एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की वापसी होती दिख रही है तो बीजेपी किसी तरह से पिछली बार से ज्यादा सीटों के आकड़े को छू सकती है। खबर लिखे जान तक जो रुझान सामने आए हैं उसके अनुसार आम आदमी पार्टी 63 सीटें जीतती दिख रही है। बीजेपी 7 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी एक भी सीट पर आगे नहीं है। इन रुझानों के बाद मीडिया से सोशल मीडिया तक में आप की जीत का चर्चा है। सोशल मीडिया में लोग लिख रहे हैं कि ये नफरत की हार है और काम की जीत है। वहीं कुछ यूजर्स ने ये भी लिखा कि ये चुनाव परिणाम फर्जी राष्ट्रवादियों का 'मुक्ति काल' है।
- 2 / 10
AAP के सदस्यों ने मिठाईयां बांट कर अपनी जीत की खुशी का इजहार किया। (Express photo: Sourav Roy Barman)
- 3 / 10
जीत का जश्न (Express photo: Tashi Tobgyal)
- 4 / 10
11 फरवरी अरविंद केजरीवाल के लिए सिर्फ मतगणना का दिन ही नहीं था। आज उनकी पत्नी सुनीता का जन्मदिन भी है। केजरीवाल ने पत्नी को केक खिला कर उन्हें बधाई दी।
- 5 / 10
अरविंद केजरीवाल पार्टी के बड़े नेताओं के साथ अपने कार्यालय में सीटों के रुझान देखते हुए।
- 6 / 10
चुनाव में जीत के बाद प्रशांत किशोर के साथ अरविंद केजरीवाल। केजरीवाल प्रचंड बहुमत से सरकार बनाते दिख रहे हैं।
- 7 / 10
अरविंद केजरीवाल का नन्हा फैन उनकी ही तरह के गेटअप में तैयार होकर पार्टी कार्यालय पहुंचा। (Express photo: Tashi Tobgyal)
- 8 / 10
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के सीएम बनने जा रहे हैं। (Express photo: Tashi Tobgyal)
- 9 / 10
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत पर मुंबई के कार्यकर्ताओं ने झूमकर खुशी मनाई। (Express photo by Amit Chakravarty)
- 10 / 10
इसी गाड़ी से अरविंद केजरीवाल रोड शो करेंगे। अपने रोड शो में अरविंद दिल्ली की जनता का उनमें दोबारा विश्वास जताने के लिए ध्नयवाद कहेंगे। (Express photo: Sourav Roy Barman)