-
बंगाल की खाड़ी में उठा भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ रात में नेल्लोर और नरसापुर के बीच आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। आधी रात में इस चक्रवाती तूफान का विकराल रूप देखने को मिला। इसके चलते कई पेड़ उखड़ गए और लगातार तेज बारिश हो रही है। (Photo Source: ANI)
-
चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि इसका कितना विकराल रूप है। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए, घर टूट गए, नाव तिनके की तरह टूटकर बिखर गईं और साथ ही कई जगहों पर सड़क भी धंस गईं।(Photo Source: PTI)
-
150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण नेल्लोर, प्रकाशम और बापटला जिलों में सैकड़ों पेड़ उखड़ गए। भारी बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया। ( (Photo Source: PTI)
-
बताते चलें कि ‘मुरासु’ तमिल भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ ‘युद्ध का नगाड़ा’ होता है। इस चक्रवात का नाम भारत ने रखा है। इससे एक सप्ताह पहले अक्टूबर के आखिरी दिनों में ‘अर्नब’ नाम का ‘बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान’ भी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से टकराया था। ‘अर्नब’ का अर्थ समुद्र होता है। (Photo Source: PTI)
-
अर्नब चक्रवात के बाद की स्थिति से अलग इस बार मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि चक्रवात प्रभावित इलाकों में तब तक लोगों को सड़कों पर न आने दिया जाए, जब तक कि सभी रुकावटें हटा न दी जाएं। (Photo Source: PTI)
-
ये विशाखापत्तनम की तस्वीर है, जहां समुद्र किनारे मलबे के पास मछली पकड़ने वाली नावें रेत पर तूफान की चपेट में आने से टूट गईं। (Photo Source: ANI)
-
चक्रवाती तूफान मुरासु की चपेट में आने से मंदिरों के आसपास कई नावें टूटी नजर आईं। (Photo Source: ANI)
-
यह आंध्र प्रदेश का बापटला शहर है जहां तूफान के चलते कई पेड़ उखड़ गए। (Photo Source: ANI)
-
भारी बारिश और तेज आंधी के चलते कई घर भी टूट गए। (Photo Source: ANI)
-
कैसे बनता है चक्रवात
चक्रवात हवा का एक बहुत बड़ा तंत्र होता है, जो कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र के चारों ओर घूमता है। इसके साथ आमतौर पर तापमान बढ़ता है, तेज तूफान आते हैं और मौसम खराब हो जाता है। (Photo Source: ANI)
यह भी पढ़ें: ‘मुरासु’ तूफान ने आंध्र प्रदेश में दी दस्तक, कैसे बनते हैं चक्रवात, कैसे दिए जाते हैं नाम? EXPLAINED