-
उत्तर प्रदेश का ब्रज क्षेत्र अपनी अनोखी और पारंपरिक होली के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां होली सिर्फ एक दिन का त्योहार नहीं, बल्कि करीब 40 दिनों तक चलने वाला भव्य रंगोत्सव है, जिसमें भक्ति, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। साल 2026 में ब्रज की होली का शुभारंभ बसंत पंचमी के साथ हो चुका है और यह उत्सव मार्च के दूसरे सप्ताह तक जारी रहेगा। (Photo Source: Pexels)
-
ब्रज की होली भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की लीलाओं से जुड़ी हुई है। यही कारण है कि मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव, गोकुल, महावन और बलदेव जैसे स्थानों पर अलग-अलग परंपराओं के साथ होली मनाई जाती है। यहां की लठमार होली, फूलों की होली, लड्डू होली, छड़ी मार होली और हुरंगा होली दुनियाभर के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करती है। (Photo Source: Pexels)
-
बता दें, साल 2026 में होलिका दहन 3 मार्च की शाम को होगा, जबकि रंगवाली होली यानी धुलेंडी 4 मार्च को खेली जाएगी। चलिए अब जानते हैं ब्रज होली 2026 का पूरा कैलेंडर, कब और कहां होगा आयोजन। (Photo Source: Unsplash)
-
24 फरवरी 2026 – बरसाना की प्रसिद्ध लड्डू होली
बरसाना के राधा रानी मंदिर (श्रीजी मंदिर) में लड्डू होली खेली जाती है। इसमें पुजारी और भक्त एक-दूसरे पर लड्डू फेंककर उत्सव मनाते हैं। इसे फाग निमंत्रण का प्रतीक माना जाता है। (Photo Source: PTI) -
25 फरवरी 2026 – बरसाना की लठमार होली
बरसाना की रंगीली गलियों में प्रसिद्ध लठमार होली खेली जाती है। इस परंपरा में महिलाएं पुरुषों को लाठी से प्रतीकात्मक रूप से मारती हैं और पुरुष ढाल से बचाव करते हैं। (Photo Source: PTI) -
26 फरवरी 2026 – नंदगांव की लठमार होली
नंदगांव में भी लठमार होली का आयोजन होता है। इस दिन बरसाना के पुरुष नंदगांव आते हैं और होली खेलते हैं। यह आयोजन नंदभवन में विशेष रूप से प्रसिद्ध है। (Photo Source: Pexels) -
27 फरवरी 2026 – वृंदावन में फूलवालों की होली
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में इस दिन प्रसिद्ध फूलवालों की होली खेली जाएगी। साथ ही वृंदावन में रंगभरी एकादशी के अवसर पर भी विशेष होली उत्सव आयोजित होगा। (Photo Source Pexels) -
27 फरवरी 2026 – मथुरा में फूलों की होली
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में फूलों की होली खेली जाती है। इसमें भक्त रंगों की जगह फूलों से होली मनाते हैं। (Photo Source: PTI) -
1 मार्च 2026 –गोकुल की छड़ी मार होली
गोकुल में छड़ी मार होली खेली जाती है, जिसमें महिलाएं पुरुषों पर छड़ी से प्रतीकात्मक प्रहार करती हैं। यह परंपरा भगवान कृष्ण की लीलाओं से जुड़ी मानी जाती है। (Photo Source: PTI) -
3 मार्च 2026 – होलिका दहन और होली डोला
इस दिन मथुरा और वृंदावन के द्वारकाधीश मंदिर सहित कई मंदिरों में होलिका दहन किया जाएगा। साथ ही चतुर्वेदी समाज का होली डोला भी निकाला जाएगा। (Photo Source: Pexels) -
4 मार्च 2026 – धुलेंडी (रंगवाली होली)
इस दिन पूरे ब्रज में रंगों के साथ धूमधाम से होली खेली जाएगी। मथुरा और वृंदावन में इस दिन का उत्साह चरम पर होता है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: Holi 2026: रंगों के साथ स्वाद का तड़का! होली पर जरूर बनाएं ये 8 खास व्यंजन, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना)