
संसद में आज यानी सोमवार को करीब एक माह के अंतराल के बाद बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हुआ। वैसे तो इस सत्र का पहला दिन दोनों ही सदनों में बैंक घोटालों सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने के विपक्षी दलों के सदस्यों द्वारा किए गए हंगामे की भेंट चढ़ गया। लेकिन दूसरी तरफ त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में भाजपा को जीत दिलाकर या मजबूत कर संसद लौटे पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा पार्टी के बाकी अन्य नेताओं के चेहरे पर भी खुशी साफ झलक रही थी। मीडिया कर्मियों को भी इन नेताओं की प्रसन्नता को अपने कैमरे में कैद करने का भरपूर अवसर मिला। (Source: PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के अन्य नेताओं ने विक्ट्री साइन दिखाकर त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में मिली जीत पर खुशी का इजहार किया।

केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद और धर्मेंद्र प्रधान संसद परिसर में कुछ इस अंदाज में नजर आए।

अमित शाह और राजनाथ सिंह संसद में आपस में कुछ गुफ्तगू करते मीडिया के कैमरे में कैद हुए।

भाजपा के दिल्ली प्रभारी मनोज तिवारी ने केन्द्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह का स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर किया।

तेलुगु देशम पार्टी के नेता शिव प्रसाद संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने भगवान कृष्ण के वेश में दिखाई दिए। वे आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी संसद परिसर में कुछ इस अंदाज में दिखाई दिए।

समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव और नरेश अग्रवाल भी बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन संसद पहुंचे।

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन कुछ अन्य नेताओं के साथ दिखाई दीं।