-
भारत में वन्यजीव संरक्षण और पशु चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए वनतारा ने जामनगर (गुजरात) में वनतारा यूनिवर्सिटी की स्थापना की घोषणा की है। यह दुनिया का पहला ऐसा वैश्विक विश्वविद्यालय होगा, जो पूरी तरह से वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन और वेटरनरी साइंसेज को समर्पित होगा। (Photo source: Special Arrangement)
-
इस महत्वाकांक्षी परियोजना की परिकल्पना रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने की है। उनका उद्देश्य भारत को वन्यजीव संरक्षण और पशु चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। (Photo source: Special Arrangement)
-
वनतारा यूनिवर्सिटी का मूल आधार एनिमल वेलफेयर, साइंटिफिक एडवांसमेंट और सस्टेनेबल कंजर्वेशन पर रखा गया है। यह संस्थान भविष्य के ऐसे प्रोफेशनल्स तैयार करेगा जो वन्यजीवों की देखभाल, उपचार और संरक्षण में विशेषज्ञता हासिल करेंगे। (Photo source: Special Arrangement)
-
इस विश्वविद्यालय का शैक्षणिक मॉडल आधुनिक विज्ञान और भारत की पारंपरिक ज्ञान परंपराओं का संगम होगा। इसे एक ‘मॉडर्न डे गुरुकुल’ के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और जिम्मेदारी विकसित करना भी होगा। (Photo source: Special Arrangement)
-
अनंत अंबानी ने कहा कि संरक्षण का भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि हम आने वाली पीढ़ियों को कितनी अच्छी तरह तैयार करते हैं। उन्होंने बताया कि यह विश्वविद्यालय उनके व्यक्तिगत अनुभवों और जानवरों के प्रति संवेदनशीलता से प्रेरित है। (Photo source: Special Arrangement)
-
वनतारा यूनिवर्सिटी की स्थापना के दौरान प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय से प्रेरणा ली गई है। समारोह स्थल पर बिजोलिया सेंड स्टोन का उपयोग किया गया, जो भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। (Photo source: Special Arrangement)
-
इस विश्वविद्यालय का फाउंडेशन सेरेमनी पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित किया गया। इसमें देशभर के विभिन्न इकोसिस्टम्स जैसे जंगल, घासभूमि, आर्द्रभूमि और हिमालयी क्षेत्रों से लाए गए मिट्टी, पानी और पत्थरों का उपयोग किया गया, जो भारत की जैव विविधता को दर्शाता है। (Photo source: Special Arrangement)
-
वनतारा यूनिवर्सिटी एक इंटीग्रेटेड एकेडमिक इकोसिस्टम के रूप में काम करेगा, जहां थियोरेटिकल नॉलेज के साथ-साथ प्रैक्टिकल फील्ड एक्सपीरियंस पर भी जोर दिया जाएगा। इससे छात्रों को वास्तविक परिस्थितियों में काम करने का अनुभव मिलेगा। (Photo source: Special Arrangement)
-
यह विश्वविद्यालय अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, फेलोशिप और स्पेशलाइज्ड कोर्सेस प्रदान करेगा। इनमें वाइल्ड लाइफ मेडिसिन, सर्जरी, जेनेटिक्स, एपिडेमियोलॉजी, न्यूट्रिशन और कंजर्वेशन पॉलिसी जैसे विषय शामिल होंगे। (Photo source: Special Arrangement)
-
इसके अलावा, संस्थान ‘वन हेल्थ’ कॉन्सेप्ट पर भी काम करेगा, जिसमें मानव, पशु और पर्यावरण के स्वास्थ्य को एक साथ जोड़कर देखा जाता है। यह अप्रोच आज के समय में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। (Photo source: Special Arrangement)
-
वनतारा यूनिवर्सिटी एडवांस इंफ्रास्ट्रक्चर, इंटरनेशनल कोलैबोरेशन्स औररेजिडेंशियल कैंपस की सुविधाओं से लैस होगा। यहां रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन के नए मॉडल विकसित किए जा सकें। (Photo source: Special Arrangement)
-
इस परियोजना का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को भी अवसर देना है। इसके लिए स्कॉलरशिप्स और फेलोशिप प्रोग्राम्स की भी घोषणा की गई है। (Photo source: Special Arrangement)
-
वनतारा यूनिवर्सिटी के लॉन्च के साथ ही ‘एवरी लाइफ मैटर्स’ जैसे इनिशिएटिव्स की भी शुरुआत की गई है, जो लोगों को कंजर्वेशन के प्रति जागरूक करने और भागीदारी बढ़ाने का प्रयास है। (Photo source: Special Arrangement)
-
इस खास मौके पर मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट भी मौजूद रहे। यह आयोजन अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक बड़ी किताब के आकार का केक काटा गया, जो वन्यजीव संरक्षण और ज्ञान को समर्पित था। (Photo source: Special Arrangement)
(यह भी पढ़ें: बांस की कुर्सियों से डिजिटल चेक-इन तक, देखें 3900 मीटर रनवे और वर्ल्ड-क्लास सुविधाओं के साथ तैयार जेवर एयरपोर्ट की तस्वीरें)