
सनी देओल (Sunny Deol) और हेमा मालिनी (Hema Malini) जैसे कई नाम ऐसे हैं जिन्होंने फिल्मों की दुनिया से संसद तक का सफर तय किया है। बात भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की करें तो यहां से भी तीन बड़े नाम संसद के सदस्य हैं। ये नाम हैं दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua), रवि किशन (Ravi Kishan) और मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के। तीनों बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते हैं। आइए जानते हैं तीनों दोस्तों के पास कितनी कीमत के घर हैं:

Nirahua: निरहुआ दूसरे प्रयास में सांसद बने हैं। 2019 में वह आजमगढ़ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हाथों हारे थे। 2022 में निरहुआ ने आजमगढ़ से ही अखिलेश के भाई धर्मेंद्र यादव को हराया और संसद पहुंचे। (यह भी पढ़ें – जानिए कितना पढ़े-लिखे हैं निरहुआ, मनोज तिवारी और रवि किशन)

अपने चुनावी हलफनामे में निरहुआ ने बताया है कि उनके पास मुंबई में तीन फ्लैट हैं। इन तीनों फ्लैट की कीमत निरहुआ ने 5 करोड़ रुपये के करीब बताई है। निरहुआ की पत्नी और बच्चे मुंबई में ही रहते हैं। (यह भी पढ़ें: निरहुआ के साथ ही फिल्में क्यों करती हैं आम्रपाली दुबे, भोजपुरी एक्ट्रेस ने खुद बताई थी वजह)

Ravi Kishan: कांग्रेस के टिकट पर जौनपुर से लोकसभा का चुनाव हारने वाले रवि किशन 2019 में बीजेपी के टिकट पर गोरखपुर से जीतकर संसद पहुंचे थे।

रवि किशन ने अपने हलफनामे में चुनाव आयोग को बताया था कि उनके नाम पर 6 फ्लैट हैं। ये सबी मुंबई में हैं। रवि किशन ने अपने फ्लैट्स की कुल कीमत करीब सात करोड़ रुपये बताई थी। (यह भी पढ़ें: निरहुआ, मनोज तिवारी और रवि किशन, जानिए तीनों दोस्तों में किसकी पत्नी के पास है कितनी संपत्ति)

Manoj Tiwari: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी फ्लैट और संपत्ति के मामले में अपने दोनों सांसद दोस्तों से आगे हैं।

मनोज तिवारी ने 2019 के अपने चुनावी हलफनामे में बताय़ा था कि उनके नाम पर कुल 8 आवासीय संपत्तियां हैं। इनमें से चार फ्लैट मुंबई में हैं। (यह भी पढ़ें: निरहुआ, मनोज तिवारी और रवि किशन: जानिए क्या करती हैं तीनों की पत्नियां और कैसी है फैमिली)

मनोज तिवारी के नाम पर दिल्ली और वाराणसी में दो-दो बंगले भी हैं। मनोज तिवारी ने अपने आठों आशियाने की कुल कीमत करीब 14 करोड़ रुपये बताई थी। (All Photos: Social media)