-
देव भूमि हिमाचल प्रदेश अपने खूबसूरत पहाड़ों, प्राकृतिक सुंदरता,जंगल और हरे-भरे घास के मैदानों के लिए मशहूर है। लेकिन इन्हीं जंगलों में कई जानवरों की खास प्रजातियां पाई जाती हैं। आइए जानते हैं हिमाचल प्रदेश में पाई जाने वाली कुछ खास वन्यजीव प्रजातियों के बारे में: (Photo Source: Pexels)
-
हिम तेंदुआ
हिम तेंदुआ हिमाचल प्रदेश का राज्य पशु है और यह ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है। यह स्पीति, पिन वैली, किन्नौर, लाहौल और पांगी के अलावा ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के आसपास के इलाकों में भी पाया जाता है। इसे ‘पहाड़ों का भूत’ भी कहा जाता है। (Photo Source: Pexels) -
हिमालयी मोनाल
हिमालयी मोनाल अपने खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है। इसके पंखों में हरे, नीले बैंगनी और तांबे जैसे चमकीले रंग दिखाई देते हैं, जो रोशनी पड़ने पर आकर्षक लगते हैं। (Photo Source: Pexels) -
हिमालयी आइबेक्स
हिमलायी आइबेक्स हिमाचल प्रदेश के ऊंचे, पथरीले औऱ ट्रांस-हिमालयी इलाकों में पाया जाता है। यह जंगली बकरी की एक प्रजाति है, जिसके बड़े और घुमावदार सींग होते हैं। इसके मजबूत पैर खड़ी और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी ढलानों में पर आसानी से चलने में मदद करते हैं। (Photo Source: Pexels) -
पश्चिमी ट्रैनोपैन
हिमाचल प्रदेश के लिए पश्चिमी ट्रैनोपैन को ‘जुजुराना’ भी कहते हैं। यह एक दुर्लभ पक्षी है, जो पश्चिमी हिमाचल के कुछ हिस्सों में पाया जाता है। यह घने समशीतोष्ण और उप-अल्पाइन जंगलों में रहना पसंद करता है, जहां काफी घनी झाड़ियां और वनस्पति होती है। (Photo Source: Pexels) -
ब्लू शीप या भरल
भरल एक जंगली पहाड़ी जानवर है, जिसे ब्लू शीप भी कहा जाता है। इसका शरीर धूसर-नीले रंग का होता है, जो इसे चट्टानी पहाड़ी ढलानों के बीच छिपने में मदद करता है। यह पथरीली जगहों पर आसानी से चल सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
हिमालयी तहर
हिमालयी तहर एक बड़ा और मजबूत जंगली पहाड़ी बकरा है, जो हिमाचल प्रदेश के कुछ अल्पाइन और उप अल्पाइन इलाकों में पाया जाता है। इसके शरीर पर घने बाल होते हैं, जो इसे ठंडे मौसम में गर्म रखने में मदद करते हैं। (Photo Source: Pexels) -
हिमालयी कस्तूरी हिरण
हिमालयी कस्तूरी हिरण आकार में छोटा, शर्मीला और छिपकर रहने वाले जानवर है। यह भारत के जंगलों में पाए जाने वाले आम हिरणों से काफी अलग दिखाई देता है। यह यह हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले जंगलों में अधिक पाए जाते हैं। (Photo Source: Pexels)
यह भी पढ़ें: भारत के 6 ऐसे जानवर, जो अपना ज्यादातर जीवन जमीन के नीचे बिताते हैं