-
राजधानी दिल्ली के मध्य क्षेत्र स्थित तकिया काले खां इलाके में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से करीब 30 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग और पुलिस ने बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। (Photo Source: Indian Express)
-
दिल्ली पुलिस के अनुसार, आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और बचावकर्मियों ने समय रहते 12 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। (Photo Source: Indian Express)
-
कुछ स्थानीय लोग अपने सामान को छोड़कर जाने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें समझाकर सुरक्षित बाहर निकाला। (Photo Source: Indian Express)
-
दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के मुताबिक, सोमवार रात 11:22 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही 24 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। (Photo Source: Indian Express)
-
दमकलकर्मियों और पुलिस टीमों ने करीब तीन घंटे तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग को मंगलवार रात 12:55 बजे पूरी तरह बुझा दिया गया। (Photo Source: Indian Express)
-
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस स्थान पर आग लगी, वहां पुराना फर्नीचर, लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। इसी वजह से आग तेजी से फैल गई और आसपास की झोपड़ियों तक पहुंच गई। (Photo Source: Indian Express)
-
आग से उठ रहे घने धुएं के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई थी। घटना के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया, जिसने भीड़ नियंत्रण, लोगों की निकासी और दमकल वाहनों के सुचारु आवागमन में सहायता की। (Photo Source: Indian Express)
-
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। (Photo Source: Indian Express)
(यह भी पढ़ें: नम आंखें, टूटी उम्मीदें, दर्द और बेबसी बयां करती लखनऊ अग्निकांड की ये तस्वीरें)