-
मानसून के मौसम में घर में रखी कई चीजों जल्दी खराब होने लगती हैं। दरअसल, हवा में नमी का असर खाने-पीने की चीजों पर भी पड़ता है। इससे कई चीजें सीलने लगते हैं और उनमें कीड़े-फफूंदी भी लग जाते हैं। इन्हीं में से एक दाल भी है। बरसात के मौसम में दालें जल्दी खराब होने लगती हैं, क्योंकि हवा में नमी बढ़ जाती है। नमी के चलते दालों में कीड़े लगने, फफूंदी और कई बार बदबू की भी समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं दाल को किस तरह से स्टोर करना चाहिए। (Photo Source: Pexels)
-
कीड़े और घुन से कैसे करें बचाव
बरसात के मौसम में दाल में कीड़े और घुन लगने से बचाने के लिए उन्हें हमेशा एयरटाइट कंटेनर में रखना चाहिए। इसके साथ ही कंटेनर में 2-3 तेजपत्ते या सूखी लाल मिर्च डालने से भी कीड़े और घुन से बचाव मिल सकता है। साथ ही महीने में एक बार दाल को धूप जरूर दिखाना चाहिए, इससे अतिरिक्त नमी निकल जाती है। (Photo Source: Freepik) -
फफूंदी से कैसे बचाएं
नमी जब लंबे समय तक दाल में रह जाती है, तो इससे उसमें फंगस या फफूंदी की समस्या शुरू हो सकती है। फफूंदी लगी दाल में बदबू भी आने लगती है और उसका रंग भी बदल सकता है। इससे बचाने के लिए दाल को पूरी तरह सूखी जगह पर रखना चाहिए। इसके साथ ही गीले हाथों से कभी दाल न निकालें। (Photo Source: Freepik) -
बदबू से कैसे बचाएं
लंबे समय तक नमी के संपर्क में रहने से दाल में सीलन जैसी गंध आने लगती है। ऐसे में कंटेनर को नियमित रूप से साफ करते रहें। हमेशा आवश्यकता अनुसार ही दाल खरीदें। पुराने और नए दाल को अलग रखें। (Photo Source: Pexels) -
रंग बदलने पर क्या करें
नमी के चलते कई बार दाल का प्राकृतिक रंग फीका पड़ने लगता है या उस पर धब्बे दिखाई देने लगते हैं। यह दाल के खराब होने का शुरुआती संकेत माना जाता है। इससे बचाने के लिए दाल को सीधे धूप या अत्यधिक गर्मी से दूर रखें। साफ और स्टिल के कंटेनर का इस्तेमाल अधिक प्रभावी माना जाता है। (Photo Source: Pexels) -
अपनाएं ये तरीके
दाल को ठंडी और सूखी जगह पर रखना चाहिए।
इसके अलावा कंटेनर खेलने के बाद तुरंत बंद कर देना चाहिए।
दाल को एयरटाइट कांच या फूड-ग्रेड प्लास्टिक कंटेनर में रखना अधिक प्रभावी माना जाता है।
समय-समय पर धूप दिखाते रहें।
गीले चम्मच या हाथों का इस्तेमाल न करें
तेजपत्ता, नीम की सूखी पत्तियां या सूखी लाल मिर्च डाल सकते हैं। (Photo Source: Pexels)
Also Read: दांतों को खराब कर सकती हैं आपकी ये रोज की 5 आदतें