-
आज समय में स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। आज के समय में इसके बिना जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल है। स्मार्टफोन ने लोगों की जिंदगी को बेहद ही आसान बना दिया है। ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग, पेमेंट, पढ़ाई से लेकर अन्य कई चीजों को स्मार्टफोन में काफी आसान बना दिया है। लेकिन कई बार फोन चार्ज करते समय गर्म हो जाता है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता कि इसके पीछे क्या समस्या है। चार्जिंग के दौरान फोन का थोड़ा गर्म होना सामान्य माना जाता है, लेकिन तापमान जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। (Photo Source: Pexels)
-
क्यों होता है गर्म
फोन की बैटरी लिथियम-आयन या लिथियम-पॉलिमर से बनी होती है। चार्ज करते समय उसके अंदर रासायनिक प्रतिक्रिया होती है। इस प्रक्रिया में थोड़ी मात्रा में गर्मी पैदा होना स्वाभाविक माना जाता है। (Photo Source: Pexels) -
फास्ट चार्जिंग भी वजह
ज्यादातर स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। इसमें बैटरी तक ज्यादा पावर कम समय में पहुंचता है। ज्यादा करंट प्रवाहित होने की वजह से फोन का तापमान सामान्य चार्जिंग की तुलना में थोड़ा अधिक हो सकता है। (Photo Source: Pexels) -
चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल
कई बार लोग फोन को चार्जिंग में लगाकर सोशल मीडिया चलाने, वीडियो कॉल पर बात करना, वीडियो देखना, गेम खेलना या सामान्य कॉल पर बात करते हैं। इससे प्रोसेसर और बैटरी दोनों पर एक साथ दबाव पड़ता है, जिससे फोन सामान्य से ज्यादा गर्म होने लगता है। (Photo Source: Pexels) -
चार्जर भी बन सकता है वजह
कई बार लोग लोकल या खराब गुणवत्ता वाले चार्जर और केबल का इस्तेमाल करते हैं। यह भी फोन का तापमान बढ़ा सकता है। दरअसल, इनसे जब चार्जिंग को सही वोल्टेज और करंट नहीं मिल पाता, तो इससे बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ने लगता है, जिससे फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकता है। (Photo Source: Pexels) -
ये गलती भी बन सकती है वजह
काफी लोग ऐसे होते हैं, जो फोन में ऐप्लिकेशन खोलने के बाद उन्हें बंद नहीं करते। ऐसे में वे बैकग्राउंड में चलते रहते हैं, जिसके चलते प्रोसेसर लगातार काम करता रहता है। इससे अतिरिक्त हीट पैदा होती है और फोन का तापमान बढ़ जाता है। (Photo Source: Pexels) -
बैटरी के खराब होने का संकेत
फोन के अधिक इस्तेमाल करने और समय के साथ बैटरी की क्षमता कम होने लगती है। पुरानी या खराब बैटरी चार्जिंग के दौरान अधिक गर्म हो सकती है। अगर फोन अधिक गर्म हो तो एक बार दुकान पर इसकी जांच करवा लेनी चाहिए। (Photo Source: Pexels) -
अगर फोन ज्यादा गर्म हो रहा है तो आपको सावधान होने की जरूरत है। कई बार फोन का बार-बार बंद होना, बैटरी फूलने, चार्जिंग का अपने आप रुक जाना भी इसके अंदर किसी खराबी का संकेत होते है। ऐसे में इसे तुरंत सर्विस सेंट पर जांच करवा लें। (Photo Source: Pexels)
-
फोन को गर्म होने से कैसे बचाएं
चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल न करें। खासकर वीडियो देखने, बात करने या गेम खेलने में तो बिल्कुल न करें।
फोन का कवर मोटा है, तो चार्जिंग के दौरान उसे निकाल देना चाहिए।
हमेशा ओरिजिनल चार्जर और केबल का इस्तेमाल करना चाहिए।
बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स को बंद रखें।
फोन को तकिए, गद्दे या कंबल पर रखकर चार्ज न करें। (Photo Source: Pexels)
Also Read: दुनिया के इन देशों में बैन है सोशल मीडिया, जानें कितनी उम्र के बच्चे देख सकते हैं