-
नियमित रूप से योग करने से कई सारी समस्याओं से बचा जा सकता है। कुछ ऐसे योगासन हैं जो एक साथ कई लाभ पहुंचाते हैं। इन्हीं में से एक है अधोमुख श्वानास। यह योग शरीर को निचले हिस्सों को मजबूत बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं इसके करने का सही समय और तरीका के बारे में। (Photo Source: Freepik)
-
कब करना चाहिए
अधोमुख श्वानास को सुबह खाली पेट करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, शाम को भी भोजन के कम से कम 3-4 घंटे बाद या पहले करना चाहिए। (Photo Source: Pexels) -
कितनी देर करें
शुरुआत में अधोमुख श्वानास 20 से 30 सेकंड तक कर सकते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे अभ्यास बढ़ाकर 1-2 मिटन तक कर सकते हैं। इसे 30-5 बार दोहराया जा सकता है। (Photo Source: Pexels) -
अधोमुख श्वानास करने का सही तरीका
सबसे पहले एक योगा मैट पर वज्रासन की स्थिति में आ जाएं। अब दोनों हथेलियों को कंधों की सीध में रखें और उंगलियों को अच्छी तरह फैलाएं, ताकि शरीर का भार समान रूप से बंट सके। घुटनों को कूल्हों की सीध में रखें और पैरों के पंजों को मोड़ लें। गहरी सांस लेते हुए घुटनों को जमीन से ऊपर उठाएं और कूल्हों को धीरे-धीरे ऊपर तथा पीछे की ओर ले जाएं। (Photo Source: Pexels) -
शरीर को इस तरह रखें कि हाथ और पीठ एक सीधी रेखा में रहें। शरीर उल्टे V का आकार बना ले। सिर को दोनों बाजुओं के बीच रखें और गर्दन को ढीला छोड़ दें। आपकी नजर पैरों या नाभि की ओर होनी चाहिए। (Photo Source: Pexels)
-
अब एड़ियों को धीरे-धीरे जमीन की ओर दबाने का प्रयास करें। इस स्थित में सामान्य गति से सांस लेते रहें। कुछ देर तक इस मुद्रा में रहने के बाद सांस छोड़ते हुए घुटनों को मोड़ें और वापस बालासन की स्थित में आ जाएं। कुछ सेकंड आराम करने के बाद इसे दोबारा कर सकते हैं। (Photo Source: Pexels)
-
अधोमुख श्वानास के लाभ
यह आसान कंधों, बाजुओं, पीठ, पेट, कूल्हों और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर का लचीलापन बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही मस्तिष्क की ओर रक्त संचार बेहतर बनाने में भी मदद कर सकता है। (Photo Source: Pexels)
Also Read: रात में नहाते हैं जापान के लोग, जानें इसके पीछे की वजह