संजय दत्त ने बदमाशों को मारने के लिए जब निकाल ली थी तलवार, इस वजह से आया था एक्टर को गुस्सा
1 / 8बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान (Salman Khan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) के लिए दो बातें फेमस हैं। ये दोनों ही एक्टर शांत हैं, लेकिन जब ये गुस्से में आते हैं तो इन्हें कंट्रोल करना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही वाक्या एक बार संजय दत्त के साथ एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ था। जैकी श्राफ (Jackie Shroff), फराह नाज (Farah Naz) और सोनम (Sonam) के साथ एक फिल्म की संजय शूटिंग कर रहे थे। शूट के दौरान पब्लिक में कुछ बदमाश भी घुस आए थे और कुछ ऐसा करने लगे की संजय का गुस्सा कंट्रोल से बाहर हो गया और वह बदमाशों को तलवार लेकर दौड़ा लिए थे। क्या था ये पूरा माजरा आइए आपको बताएं।
2 / 8ये किस्सा है साल 1991 में आई फिल्म ‘जीने दो’का है। इस फिल्म की शूटिंग नासिक में हो रही थी। फिल्म के कुछ सीन को सड़क पर, सिग्नल पर यानी कि कुछ भीड़भाड़ वाले इलाकों में शूट करना था। संजय दत्त की आवाज सुनते ही माधुरी दीक्षित को आ गया था गुस्सा, पटक दिया था अपना फोन
3 / 8संजय दत्त के सेट पर आते ही वहां भीड़ इकठ्ठा हो गई थी। जैसे ही संजय दत्त अपने सीन करने के लिए आए भीड़ में मौजूद कुछ लोग उन पर गंदे कमेंट करने शुरू कर दिए। संजय को ये लोग भड़का रहे थे।
4 / 8बता दें कि शूटिंग पर संजय का परिवार और अभिनेत्री फरहा और सोनम भी थीं और ये बदमाश उन पर भी भद्दे कमेंट कर रहे थे। संजय दत्त ने जब ममता बनर्जी के लिए कहा था-‘दीदी ने मेरा साथ तब दिया था, जब कोई साथ नहीं था
5 / 8संजय ने काफी देर तक भीड़ में मौजूद उन बदमाशों की बातों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब तक शूटिंग चलती रही तब तक कमेंटबाजी चलती रही। यहां तक कि बदमाश संजय को लड़ने तक की चुनौती देने लगे थे। संजय को बदमाश बोल रहे थे कि, असली हीरो कौन है, यह जानना है तो असली में लड़ कर देखो।
6 / 8संजय दत्त के कम सीन शूट होने थे इसलिए लिए वह जल्दी ही वहां से निकल गए। लेकिन ये शूट तीन दिन तक चलना था। अगले दिन फिर से बदमाश आ गए और संजय को परेशान करने लगे। तीसरे दिन संजय का मेन सीन था और बदमाश फिर से वहां धमक गए थे।
7 / 8संजय दत्त बदमाशों के बार-बार इस तरह के डिस्टर्बेंस से परेशान हो गए और अपनी एक्टिंग पर फोकस नहीं कर पा रहे थे। संजय दत्त इस हरकत से इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने अपनी शर्ट निकाल कर तलवार हाथ में ले लिया और बदमाशों को दौड़ा दिया। जब इस कंट्रोवर्सियल एक्ट्रेस के कारण बुरे फंस गए थे मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त ने की थी मदद
8 / 8संजय ने कहा कि अगर हिम्मत है तो आओ सामने, वह लड़ने को तैयार हैं। इतना देखना था कि भीड़ से वह बदमाश तुरंत ही गायब हो गए। (All Photos: Social Media)






















