-
हम अक्सर बड़ी आदतों जैसे स्मोकिंग को लेकर चिंतित रहते हैं, लेकिन रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों को नजरअंदाज कर देते हैं। सच ये है कि यही छोटी आदतें धीरे-धीरे हमारी सेहत और उम्र पर सबसे बड़ा असर डालती हैं। नींद की कमी, लगातार तनाव, गलत पॉश्चर और पानी कम पीना, ये सब आदतें बिना शोर किए शरीर को अंदर ही अंदर कमजोर करती रहती हैं। अगर आप लंबे समय तक फिट, एनर्जेटिक और यंग दिखना चाहते हैं, तो इन आदतों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। (Photo Source: Pexels)
-
लगातार नींद की कमी (7 घंटे से कम सोना)
नींद की कमी सिर्फ थकान नहीं देती, बल्कि यह शरीर की सेल रिपेयर प्रक्रिया को भी प्रभावित करती है। रिसर्च बताती है कि लगातार कम नींद लेने से शरीर की बायोलॉजिकल एज तेजी से बढ़ सकती है। इससे स्किन डल होती है और इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ता है। (Photo Source: Pexels) -
हमेशा फोन की तरफ झुककर देखना (Tech Neck)
लंबे समय तक फोन देखने से गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है। इससे न सिर्फ पोस्टर खराब होता है, बल्कि स्किन एजिंग भी जल्दी शुरू हो सकती है। साथ ही, स्क्रीन की ब्लू लाइट आपकी नींद और हार्मोन पर भी असर डालती है। (Photo Source: Pexels) -
लंबे समय तक बैठे रहना
घंटों तक बैठे रहने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है और मसल्स कमजोर होने लगती हैं। यह आदत धीरे-धीरे इंफ्लेमेशन बढ़ाती है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज करती है। हर 60–90 मिनट में उठकर चलना जरूरी है। (Photo Source: Pexels) -
लगातार तनाव लेना
लंबे समय तक तनाव में रहने से शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन (stress hormone) बढ़ता है, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। इससे स्किन जल्दी बूढ़ी दिखने लगती है, थकान बढ़ती है और रिकवरी धीमी हो जाती है। (Photo Source: Pexels) -
पर्याप्त पानी न पीना
पानी की कमी से स्किन की इलास्टिसिटी घटती है और झुर्रियां जल्दी नजर आने लगती हैं। शरीर में टॉक्सिन्स जमा होते हैं और सेल्स की रिपेयर प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है। (Photo Source: Pexels) -
खराब पॉश्चर और झुककर बैठना
लगातार झुककर बैठना रीढ़ की हड्डी और मसल्स पर दबाव डालता है। यह आदत धीरे-धीरे शरीर के स्ट्रक्चर को बदल देती है और सांस लेने की क्षमता तक प्रभावित कर सकती है, जो उम्र बढ़ने के संकेतों को तेज करता है। (Photo Source: Pexels) -
ज्यादा शराब का सेवन
अत्यधिक शराब शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाती है, जिससे स्किन डैमेज होती है और कोलेजन कमजोर पड़ता है। इससे झुर्रियां, सूखी त्वचा और थकान जल्दी नजर आने लगती है। (Photo Source: Pexels) -
ज्यादा शुगर और प्रोसेस्ड फूड खाना
अधिक शुगर लेने से शरीर में ग्लाइकेशन प्रक्रिया होती है, जिससे कोलेजन डैमेज होता है। इससे स्किन ढीली पड़ती है और एजिंग के लक्षण जल्दी दिखने लगते हैं। (Photo Source: Pexels) -
धूप से त्वचा की सुरक्षा न करना
बिना सनस्क्रीन के धूप में रहना स्किन एजिंग का सबसे बड़ा कारण है। UV किरणें कोलेजन को तोड़ती हैं, जिससे झुर्रियां, पिगमेंटेशन और स्किन थिनिंग यानी त्वचा पतली होने लगती है। इसका असर कई साल बाद दिखता है। (Photo Source: Pexels) -
मन में गुस्सा और शिकायतें रखना
नकारात्मक भावनाएं और गुस्सा शरीर में तनाव बढ़ाते हैं। बार-बार नकारात्मक भावनाओं को सोचते रहने से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ते हैं। यह मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से नुकसान पहुंचाता है और एजिंग प्रोसेस को तेज करता है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: शुभ काम से पहले दही-चीनी क्यों खिलाते हैं? जानिए इसके पीछे का साइंस)