-
हम में से ज्यादातर लोग सुबह उठते ही कुछ ऐसी आदतें अपनाते हैं जो सालों से चली आ रही हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये आदतें आपके शरीर के हिसाब से सही भी हैं या नहीं? विज्ञान के अनुसार, आपकी सुबह की रूटीन का सीधा असर आपके पूरे दिन की ऊर्जा, मूड और हेल्थ पर पड़ता है। आइए जानते हैं किन आम आदतों को बदलकर आप अपनी मॉर्निंग को ज्यादा हेल्दी और स्मार्ट बना सकते हैं। (Photo Source: Pexels)
-
सबसे पहले बेड बनाना सही नहीं
अक्सर हमें सिखाया जाता है कि उठते ही बिस्तर ठीक कर लेना चाहिए, लेकिन वैज्ञानिक रूप से यह हमेशा सही नहीं है। रातभर बिस्तर में गर्मी और नमी जमा हो जाती है, जिससे डस्ट माइट्स पनप सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि कुछ देर तक बिस्तर को खुला छोड़ दें ताकि वह हवा खा सके। (Photo Source: Pexels) -
सुबह उठते ही कॉफी पीना टालें
कई लोग दिन की शुरुआत कॉफी से करते हैं, लेकिन सुबह के समय शरीर में कॉर्टिसोल (हॉर्मोन) पहले से ही उच्च स्तर पर होता है। ऐसे में तुरंत कॉफी पीने से उसका असर कम हो सकता है। थोड़ा इंतजार करके कॉफी पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। (Photo Source: Pexels) -
एसिडिक चीजों के बाद तुरंत ब्रश न करें
अगर आप नाश्ते में फल, जूस या कोई खट्टा खाना लेते हैं, तो तुरंत ब्रश करना आपके दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे दांतों की ऊपरी परत (एनामेल) कमजोर हो सकती है। बेहतर है कि 20–30 मिनट बाद ब्रश करें। (Photo Source: Pexels) -
सुबह की धूप से करें दिन की शुरुआत
सुबह की धूप आपके शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक (सर्कैडियन रिद्म) को सही रखने में मदद करती है। यह न सिर्फ आपकी नींद को बेहतर बनाती है, बल्कि मूड और एनर्जी लेवल भी बढ़ाती है। इसलिए उठने के बाद कुछ समय धूप में जरूर बिताएं। (Photo Source: Pexels) -
पहले पानी, फिर कैफीन
रातभर सोने के बाद शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। ऐसे में सुबह सबसे पहले पानी पीना जरूरी है। इससे शरीर हाइड्रेट होता है और मेटाबॉलिज्म भी एक्टिव होता है। इसके बाद ही चाय या कॉफी लें। (Photo Source: Pexels) -
सुबह हल्की एक्सरसाइज जरूर करें
सुबह के समय हल्की फिजिकल एक्टिविटी जैसे वॉक, स्ट्रेचिंग या योग करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिमाग भी एक्टिव रहता है। इससे दिनभर फोकस और एनर्जी बनी रहती है। (Photo Source: Pexels) -
क्या है सही मॉर्निंग रूटीन?
अगर आप अपनी सुबह को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो इस आसान क्रम को अपनाएं- उठें, ब्रश करें, धूप लें, पानी पिएं, हल्की एक्सरसाइज करें, नाश्ता करें, और फिर कॉफी या चाय पिएं । छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर आप अपनी मॉर्निंग को ज्यादा हेल्दी और प्रोडक्टिव बना सकते हैं। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: क्या आप सही तरीके से बना रहे हैं अपने हेल्दी फूड्स, गलत तरीके से खाने से हो सकता है नुकसान)