-
गर्मियों की छुट्टियों में पहाड़ों का रुख करना भारतीयों की पहली पसंद होती है। लेकिन मनाली, मसूरी, नैनीताल और शिमला जैसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ और लंबे ट्रैफिक जाम ने पर्यटकों का अनुभव काफी प्रभावित किया है। इसी मुद्दे पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने चिंता जताई है और लोगों को कम चर्चित लेकिन खूबसूरत पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर करने की सलाह दी है। (Photo Source: Pexels)
-
ओवरटूरिज्म बन रहा बड़ी समस्या
आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उनकी सोशल मीडिया फीड लगातार ऐसे वीडियो और तस्वीरों से भरी रहती है, जिनमें लोकप्रिय हिल स्टेशनों पर भारी भीड़ और कई किलोमीटर लंबे ट्रैफिक जाम दिखाई देते हैं। (Photo Source: Pexels) -
उन्होंने लिखा कि देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल अब अपनी ही सफलता के शिकार बनते जा रहे हैं। लोग छुट्टियों में सुकून और आराम की तलाश में निकलते हैं, लेकिन कई बार उन्हें घंटों ट्रैफिक में फंसे रहना पड़ता है और हर जगह भीड़ का सामना करना पड़ता है। (Photo Source: Pexels)
-
भारत में खूबसूरत जगहों की नहीं है कमी
महिंद्रा का मानना है कि भारत जैसे विशाल देश में प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जो अभी भी भीड़भाड़ से दूर हैं। उन्होंने लोगों से अपने पसंदीदा ‘हिडन जेम्स’ यानी कम चर्चित लेकिन खूबसूरत स्थलों के बारे में जानकारी साझा करने की अपील की, ताकि उन्हें अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके। (Photo Source: Pexels) -
आनंद महिंद्रा की पसंद बना वालपराई
महिंद्रा ने अपनी पोस्ट में वालपराई का विशेष उल्लेख किया। तमिलनाडु के अन्नामलाई हिल्स में स्थित यह छोटा-सा हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता, चाय बागानों, घने जंगलों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। (Photo Source: Pexels) -
महिंद्रा ने कहा कि वालपराई वैसा ही अनुभव देता है जैसा लोग लगभग 30 साल पहले मुन्नार में महसूस करते थे। यहां पहुंचने के लिए पोल्लाची से लगभग 40 हेयरपिन मोड़ों वाली घुमावदार सड़क से गुजरना पड़ता है, जो सफर को और भी रोमांचक बना देती है। (Photo Source: Pexels)
-
वन्यजीव प्रेमियों के लिए भी है खास
वालपराई केवल प्राकृतिक नजारों के लिए ही नहीं, बल्कि जैव विविधता के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां पर्यटक हाथी, लायन-टेल्ड मकाक और ग्रेट हॉर्नबिल जैसे दुर्लभ वन्यजीवों को भी देख सकते हैं। आसपास के जंगल और जलाशय इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। (Photo Source: Pexels) -
मनाली, मसूरी और नैनीताल में जाम से परेशान पर्यटक
हाल के दिनों में मनाली, मसूरी और नैनीताल से सामने आए वीडियो में भारी ट्रैफिक जाम और पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली थी। कई यात्रियों ने शिकायत की कि छुट्टियों में सुकून की तलाश में पहुंचने के बावजूद उन्हें घंटों सड़क पर बिताने पड़े। (Photo Source: Pexels) -
एक्सपर्ट्स भी लंबे समय से चेतावनी देते रहे हैं कि ओवरटूरिज्म पहाड़ी क्षेत्रों के नाजुक पर्यावरण, जल संसाधनों और बुनियादी सुविधाओं पर अतिरिक्त दबाव डाल रहा है। ऐसे में कम चर्चित पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना न केवल पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बना सकता है, बल्कि लोकप्रिय हिल स्टेशनों पर बढ़ते दबाव को भी कम कर सकता है। (Photo Source: Pexels)
-
आनंद महिंद्रा का मानना है कि छुट्टियों का असली उद्देश्य शांति, प्रकृति और सुकून का आनंद लेना है। इसलिए केवल प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित रहने के बजाय लोगों को भारत के अनदेखे और कम भीड़भाड़ वाले खूबसूरत स्थानों को भी अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल करना चाहिए। वालपराई इसी तरह का एक गंतव्य है, जो आज भी प्रकृति के बीच सुकून की तलाश करने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: तपती धूप से चाहिए राहत, समर वेकेशन के लिए परफेक्ट हैं दक्षिणी गोलार्ध के ये 8 देश, जहां अभी है सुहावना मौसम)