
देओल परिवार (Deol Family) के पास अरबों की संपत्ति है। व्यक्तिगत तौर पर मूल्यांकन किया जाए तो धर्मेंद्र (Dharmendra) अपनी पत्नी हेमा मालिनी और बेटे सनी देओल (Sunny Deol) से बहुत आगे हैं। देओल फैमेली के मुखिया धर्मेंद्र के पास चल और अचल दोनों ही संपत्तियां अपनी पत्नियों और बेटों से ज्यादा है। सनी देओल की बात करें तो वह अपनी सौतेली मां हेमा से बहुत पीछे हैं। तो चलिए जानें कि, 2019 में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections in 2019) के दौरान चुनाव आयोग को पेश किए गए संपत्ति ब्यौरे (property details) के अनुसार देओल फैमेली में किसके पास कितनी संपत्ति है।

80 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी अपने पति धर्मेंद्र से बहुत तो नहीं, लेकिन सपंत्ति के मामले में पीछे हैं। वहीं, धर्मेंद्र के बेटे सनी अपने पिता और सौतेली मां हेमा से बहुत पीछे हैं। (इसे भी पढ़ें: धर्मेंद्र हेमा मालिनी की शादी पर पहली पत्नी ने जानिए क्या कहा था)

साल 2019 के चुनावों के हल्फनामे के अनुसार हेमा मालिनी के पास कुल संपत्ति 114 करोड़ रुपये है। 2014 की तुलना में उनकी संपत्ति में करीब 72 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ था।

इस हलफनामे के अनुसार हेमा ने अपने पति धर्मेंद्र की संपत्ति करीब 135 करोड़ रुपये दर्शाई थी। हेमा ने अपनी और पति की कुल संपत्ति को जोड़कर बताया था कि उनके पास कुल 249 करोड़ रुपए की संपत्ति है। (इसे भी पढ़ें: कमाई के मामले में हेमा मालिनी से पीछे रहे धर्मेंद्र )

सनी देओल ने भी अपने 2019 के चुनावी हलफमाने में अपनी संपत्ति का ब्यौरा पेश किया था। इसके अनुसार उनके पास सनी के पास कुल 83 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं, उनपर करीब 53 करोड़ रुपए का कर्ज भी है।

सनी के पास 60 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 21 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी पूजा के पास 6 करोड़ की संपत्ति है। (इसे भी पढ़ें: हेमा मालिनी पर चाकू से क्या सनी देओल ने किया था वार?)

इस लिहाज से संपत्ति के मामले में धर्मेंद्र के बाद हेमा मालिनी और फिर सनी देओल का नंबर आता है।

(All Photos: Social Media)