-
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खुद के लिए समय नहीं है। कम गतिविधियों के चलते कई सारी शारीरिक समस्याएं हो रही हैं। शरीर जितना एक्टिव रहेगा उतना ही ऊर्जावान और स्वस्थ रहते हैं। (Photo Source: Freepik)
-
योग भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा जिसे लोग सदियों से करते हुए आ रहे हैं। आज पूरे विश्व में लोग योग के प्रति जागरूक हुए हैं। योग न सिर्फ शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मानसिक रूप से भी लाभकारी है। आज जानेंगे दो ऐसे योग के बारे में जो न सिर्फ मान को शांत करते हैं बल्कि शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखने में भी मदद कर सकते हैं। (Photo Source: Freepik)
-
1- उत्तानासन
उत्तानासन को करने से शरीर के निचले हिस्से से खून दिमाग की तरफ तेजी से जाता है। इससे दिमाग में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ती है जिससे मानसिक तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है। यह दिमाग को शांत करने के साथ ही शरीर के निचले हिस्से को भी मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। (Photo Source: Freepik) -
लाभ
सिरदर्द और अनिद्रा की समस्या से राहत पाने में यह बेहद लाभकारी बताया गया है। इसके साथ पी पाचन तंत्र मजबूत और जोड़ों के दर्द से भी राहत मिल सकता है। (Photo Source: Freepik) लंबी उम्र से जांघों का क्या है कनेक्शन, मजबूत रखने के लिए करें ये दो योगासन -
करने का तरीका
इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं फिर दोनों हाथों को कूल्हे पर रखें। गहरी सांस लेते हुए कमर को मोड़ते हुए आगे की ओर झुकें। हाथों से टखने को पकड़ लें। फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए सीधे खड़े हो जाएं। इसे नियमित दो-तीन बार करने से लाभ मिल सकता है। (Photo Source: Freepik) -
अधोमुखश्वानासन
अधोमुखश्वानासन ब्लड सर्कुलेशन के साथ ही रीढ़ की हड्डियों के लिए बेहद ही लाभकारी है। इसके साथ ही इसे करने से तनाव कम हो सकता है और मानसिक शांति मिल सकती है। (Photo Source: Freepik) -
लाभ
अधोमुखश्वानासन रीढ़ की हड्डी को लचीला और मजबूत बनाता है। पैरों और हाथों को मजबूती मिलती है। इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बेहतर ढंग से काम करता है। इससे सीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे तनाव से राहत मिल सकता है। इसके साथ ही शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती है, जिससे दिनभर एनर्जेटिक रहते हैं। (Photo Source: Freepik) -
कैसे करें
हाथों और घुटनों के बल मेज जैसी मुद्रा में आ जाएं। सांस छोड़ते हुए घुटनों को जमीन से उठाएं, कूल्हों को ऊपर की और पीछे की ओर ले जाएं। हथेलियों को जमीन पर रखें। बाहों को सीधा रखते हुए एड़ियों को जमीन की ओर ले जाएं। नियमित रूप से इसका 2-3 बार अभ्यास करने से लाभ मिल सकता है। (Photo Source: Freepik) दिनभर रहती है थकान और लो एनर्जी, ये तीन योगासन बढ़ाते हैं शरीर की आंतरिक ऊर्जा