-
तेज गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखना, हाइड्रेटेड रहना और एनर्जी बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में कुछ खास फूड्स आपके शरीर को अंदर से ठंडक देने के साथ-साथ पाचन, त्वचा और इम्युनिटी को भी बेहतर बनाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 7 समर फूड्स के बारे में, जो गर्मियों में आपकी बॉडी को सबसे ज्यादा जरूरत होते हैं। (Photo Source: Pexels)
-
तरबूज से तुरंत मिलेगी ठंडक
गर्मियों में तरबूज सबसे बेहतरीन फल माना जाता है। इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखती है। दोपहर के समय ठंडा तरबूज खाने से शरीर को ठंडक मिलती है, थकान कम होती है और इसमें मौजूद लाइकोपीन व पोटैशियम शरीर को हीट से बचाने में मदद करते हैं। (Photo Source: Pexels) -
खरबूजा रखे पेट को हल्का
सुबह के समय खरबूजा खाना फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, विटामिन A और भरपूर पानी होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और पेट को हल्का रखता है। यह गर्मियों में एसिडिटी और पेट की समस्याओं से भी राहत दिला सकता है। (Photo Source: Pexels) -
खीरा त्वचा के लिए फायदेमंद
खीरा गर्मियों में स्किन के लिए वरदान है। इसे लंच के साथ खाने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। इसमें मौजूद सिलिका त्वचा को फ्रेश रखने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन के कारण होने वाले सिरदर्द को भी कम कर सकता है। (Photo Source: Pexels) -
आम से मिलेगी तुरंत एनर्जी
आम को ‘फलों का राजा’ कहा जाता है। इसे स्नैक के रूप में खाना ज्यादा फायदेमंद होता है, खासकर भारी भोजन के तुरंत बाद नहीं। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर, विटामिन C और कैरोटेनॉइड्स शरीर को ऊर्जा देते हैं और इम्युनिटी बढ़ाते हैं। (Photo Source: Pexels) -
नारियल पानी से तेजी से रिकवरी
पसीना ज्यादा आने के बाद नारियल पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोटैशियम की कमी को पूरा करता है और शरीर को जल्दी एनर्जी देता है। यह नेचुरल ड्रिंक गर्मियों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। (Photo Source: Pexels) -
नींबू बढ़ाए पोषण का असर
खाने में नींबू का इस्तेमाल करने से विटामिन C मिलता है, जो आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाता है। साथ ही यह शरीर को फ्रेश रखता है और गर्मी में होने वाली थकान को कम करता है। (Photo Source: Pexels) -
दही से मिलेगा ठंडक और पाचन में राहत
दही गर्मियों में बेहद जरूरी फूड है। इसे लंच के साथ खाने से पाचन बेहतर होता है और शरीर को ठंडक मिलती है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स और प्रोटीन पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। (Photo Source: Pexels) -
गर्मी के लिए खास टिप
गर्मियों में हमेशा पानी से भरपूर फूड्स का सेवन करें, हल्का भोजन लें और फलों को भोजन के बीच में खाएं। इससे पाचन बेहतर रहेगा और शरीर हाइड्रेटेड बना रहेगा। इस तरह ये 7 फूड्स न सिर्फ आपको गर्मी से बचाते हैं, बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी बेहतर बनाते हैं। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: कम पैसों में घर को दें लग्जरी लुक, पौधों से डेकोरेशन के आसान तरीके)