-
गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है। तेज धूप, उमस और पसीने की वजह से शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) जल्दी होने लगती है, जिससे थकान, सिरदर्द, चक्कर और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। (Photo Source: Pexels)
-
ऐसे में डाइट में प्रोबायोटिक फूड्स शामिल करना बेहद फायदेमंद होता है। दही और छाछ दोनों ही ऐसे ही हेल्दी विकल्प हैं, लेकिन सवाल यह है कि गर्मी में हाइड्रेशन के लिए कौन ज्यादा बेहतर है? (Photo Source: Pexels)
-
हाइड्रेशन के लिए छाछ क्यों है बेहतर?
अगर शरीर में पानी की पूर्ति की बात करें तो छाछ दही से ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। इसका मुख्य कारण है इसकी हाई वॉटर कंटेंट। छाछ, दही को पानी मिलाकर बनाया जाता है, इसलिए इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। (Photo Source: Unsplash) -
यह न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखती है, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में भी मदद करती है। गर्मी में एक गिलास ठंडी छाछ तुरंत राहत देने का काम करती है। (Photo Source: Pexels)
-
दही और छाछ, पोषण में दोनों दमदार
दही और छाछ दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन B12, विटामिन D और लैक्टिक एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। ये गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत रखते हैं। (Photo Source: Pexels) -
फैट और कैलोरी में अंतर
दही और छाछ के बीच सबसे बड़ा अंतर इनके फैट कंटेंट में होता है। दही में फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जबकि छाछ हल्की और लो-फैट होती है। इसलिए जो लोग वजन कम करना चाहते हैं या हल्का आहार लेना पसंद करते हैं, उनके लिए छाछ बेहतर विकल्प है। (Photo Source: Pexels) -
पाचन के लिए क्या है बेहतर?
दोनों ही प्रोबायोटिक होने के कारण दही और छाछ पाचन के लिए फायदेमंद हैं। इनमें मौजूद गुड बैक्टीरिया आंतों को स्वस्थ रखते हैं और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। हालांकि, छाछ हल्की होने के कारण जल्दी पच जाती है और गर्मी में पेट पर भारी नहीं पड़ती। (Photo Source: Pexels) -
किसे चुनें?
अगर आपका लक्ष्य हाइड्रेशन और ठंडक है, तो छाछ को अपनी डाइट में शामिल करें। वहीं, अगर आपको ज्यादा पोषण और एनर्जी चाहिए तो दही भी एक अच्छा विकल्प है। (Photo Source: Pexels) -
कब और कैसे करें सेवन?
दोपहर के समय छाछ पीना सबसे फायदेमंद माना जाता है, दही को आप लंच या मील के साथ शामिल कर सकते हैं। छाछ में काला नमक, जीरा पाउडर मिलाकर पीने से पाचन और बेहतर होता है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में छोटे बच्चों को रखें सुरक्षित, जानें जरूरी केयर टिप्स)