सोनम कपूर ब्यूटी टिप्स: बेसन, दही और नारियल पानी, जानिए खूबसूरती के लिए क्या-क्या तरीके आजमाती हैं सोनम कपूर
- 1 / 6
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आजकल अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। वह आनंद आहूजा के साथ 8 मई को सात फेरे ले सकती हैं। सोनम बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वह अपनी शानदार फिटनेस और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। वह बेहद साधारण ब्यूटी रिजाइम फॉलो करती हैं। आइए, जानते हैं कि सोनम कपूर क्या ब्यूटी रिजाइम फॉलो करती हैं।
- 2 / 6
वोग ब्यूटी अवार्ड में ब्यूटी ऑफ द ईयर अवार्ड जीतने वाली सोनम कपूर हमेशा बाहर निकलने से पहले सनब्लॉक के साथ मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा दिन के अंत में वह आई मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करती हैं और सेटफिल से मुंह धोती हैं। सोने से पहले वह अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर और आई क्रीम भी लगाती हैं।
- 3 / 6
ग्लोइंग स्किन के लिए सोनम केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचती हैं। इसके लिए वह बेसन और दही की मदद से नेचुरल फेस पैक बनाती हैं और इस्तेमाल करती हैं।
- 4 / 6
स्किन की सेहत बेहतर रखने के लिए वह रोज हर दो-तीन घंटे में नारियल पानी पीती हैं।
- 5 / 6
बालों की देखभाल को लेकर भी वह काफी सजग हैं। अपने खूबसूरत बालों पर सोनम हर महीने दो बार एक खास तेल से मसाज करती हैं। यह तेल बादाम के तेल, नारियल के तेल और शिकाकाई को मिलाकर बनाया गया होता है।
- 6 / 6
सोनम अपने भीगे बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल नहीं करती हैं। वह उसे प्राकृतिक रूप से सूखने देती हैं। सोनम के बाल थोड़े ऑयली हैं इसलिए वह उनमें ड्राइ शैंपू का इस्तेमाल करती हैं।