-
जापानी भाषा सीखना कई लोगों को मुश्किल लगता है, खासकर शुरुआत में। नए शब्द, अलग स्क्रिप्ट और उच्चारण अक्सर दिमाग को कन्फ्यूज कर देते हैं। लेकिन अगर आप धीरे-धीरे सीखते हैं, तो यह बिल्कुल सामान्य बात है। सही मेमोरी हैक्स और डेली प्रैक्टिस से जापानी सीखना आसान और मजेदार बन सकता है। यहां कुछ आसान तरीके दिए गए हैं जो स्लो लर्नर्स के लिए बेहद मददगार हो सकते हैं। (Photo Source: Pexels)
-
रोज सिर्फ 5 नए शब्द सीखें
एक साथ 50 शब्द याद करने की कोशिश करने से दिमाग जल्दी थक जाता है। इसकी जगह रोज सिर्फ 5 नए जापानी वर्ड्स सीखें। धीरे-धीरे दोहराने से शब्द लंबे समय तक याद रहते हैं और कन्फ्यूजन भी कम होता है। (Photo Source: Pexels) -
फनी इमेजेज से वर्ड्स याद करें
जापानी शब्दों को मजेदार तस्वीरों से जोड़ने की कोशिश करें। जैसे ‘नेको’ का मतलब कैट होता है, तो अपने दिमाग में एक विशाल बिल्ली की फनी इमेज बनाएं। विज़ुअल मेमोरी चीजों को जल्दी याद रखने में मदद करती है। (Photo Source: Pexels) -
घर में स्टिकी नोट्स लगाएं
अपने कमरे की चीजों पर जापानी नाम लिखकर स्टिकी नोट्स चिपकाएं। जैसे पानी की बोतल पर ‘मिज़ु’ और दरवाजे पर ‘दोआ’ लिखें। रोज इन्हें देखने से शब्द अपने आप याद होने लगते हैं। (Photo Source: Pexels) -
पहले सुनें, फिर याद करें
जापानी सीखने के लिए लिसनिंग बहुत जरूरी है। एनीमे क्लिप्स, जापानी सॉन्ग्स या छोटे पॉडकास्ट सुनने से आपका दिमाग प्रोनन्सिएशन को धीरे-धीरे समझने लगता है। इससे वर्ड्स याद रखना आसान हो जाता है।v -
धीरे-धीरे बोलकर प्रैक्टिस करें
किसी फ्रेज को जोर से बोलना मसल मेमोरी को मजबूत करता है। अगर आप रोज सिर्फ एक सेंटेंस भी 5 बार बोलते हैं, तो आपकी प्रोनन्सिएशन और कॉन्फिडेंस दोनों बेहतर होते हैं। (Photo Source: Pexels) -
हिरागाना और काताकाना अलग-अलग सीखें
दोनों स्क्रिप्ट्स को एक साथ सीखने से बिगिनर्स अक्सर कन्फ्यूज़ हो जाते हैं। पहले हिरागाना अच्छी तरह सीखें, फिर काताकाना पर जाएं। इससे याद रखना आसान रहेगा। (Photo Source: Pexels) -
पुराने लेसन्स ज्यादा रिवाइज करें
जापानी सीखने में रिविजन सबसे जरूरी हिस्सा है। हर दिन कुछ नया सीखने से ज्यादा फायदेमंद है पुराने वर्ड्स और फ्रेजेज को दोहराना। बार-बार वही पैटर्न्स देखने से भाषा धीरे-धीरे नैचुरल लगने लगती है। (Photo Source: Pexels) -
खुद पर दबाव न डालें
हर व्यक्ति की लर्निंग स्पीड अलग होती है। धीरे सीखना गलत नहीं है। लगातार छोटी-छोटी प्रैक्टिस करने से जापानी भाषा समय के साथ आसान लगने लगती है। सबसे जरूरी बात है कंसिस्टेंसी और पेशेंस बनाए रखना। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: करियर को लेकर हैं कन्फ्यूज? ये 10 फिल्में देंगी नई दिशा और मोटिवेशन)