-
डार्क स्पॉट, पिंपल्स, पफीनेस और ऑयली स्किन, ये सभी स्किन प्रॉब्लम्स आजकल बहुत आम हो गई हैं। बदलती लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, प्रदूषण और गलत खानपान का असर सबसे पहले चेहरे पर ही दिखता है। ऐसे में महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के बजाय अगर आप कुछ आसान और नेचुरल घरेलू उपाय अपनाएं, तो त्वचा को नैचुरली हेल्दी और ग्लोइंग बनाया जा सकता है। (Photo Sourc e: Pexels)
-
यहां हम आपको बता रहे हैं 4 ऐसे नेचुरल ब्यूटी हैक्स, जो डार्क स्पॉट से लेकर पफीनेस तक की समस्या में मदद कर सकते हैं। (Photo Sourc e: Pexels)
-
टमाटर से चेहरे की मसाज
टमाटर में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। रोजाना चेहरे पर टमाटर के स्लाइस से हल्की मसाज करने से पिंपल्स और एक्ने की समस्या कम हो सकती है। इसके अलावा यह डार्क स्पॉट्स को हल्का करने और एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। (Photo Sourc e: Pexels) -
कैसे इस्तेमाल करें:
एक ताजा टमाटर को स्लाइस में काट लें। चेहरे पर 2–3 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें। 10 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। (Photo Sourc e: Pexels) -
कच्चे शहद से स्किन केयर
कच्चा शहद (Raw Honey) एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है और स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है। संवेदनशील और ड्राई स्किन वालों के लिए यह खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है। (Photo Sourc e: Pexels) -
कैसे इस्तेमाल करें:
चेहरे पर कच्चे शहद की पतली परत लगाएं। 5–10 मिनट तक हल्की मसाज करें। गुनगुने पानी से धो लें। (Photo Sourc e: Pexels) -
चावल के पानी से निखार
चावल का पानी सदियों से एशियन स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा रहा है। यह स्किन टोन को ब्राइट करने, पोर्स को टाइट करने और ऑयल प्रोडक्शन को कंट्रोल करने में मदद करता है। नियमित इस्तेमाल से त्वचा साफ और स्मूद नजर आने लगती है। (Photo Sourc e: Pexels) -
कैसे इस्तेमाल करें:
चावल धोने के बाद बचा हुआ पानी अलग रख लें। कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। 10–15 मिनट बाद चेहरा धो लें। (Photo Sourc e: Pexels) -
खीरे से पफीनेस कम करें
सुबह उठते ही आंखों के नीचे सूजन या चेहरे पर पफीनेस दिखना आम समस्या है। खीरे में मौजूद कूलिंग और हाइड्रेटिंग गुण सूजन को कम करने में मदद करते हैं और त्वचा को फ्रेश फील देते हैं। (Photo Sourc e: Pexels) -
कैसे इस्तेमाल करें:
खीरे को गोल स्लाइस में काट लें। चेहरे और आंखों के आसपास हल्की मसाज करें। रोज सुबह इस्तेमाल करें। (Photo Sourc e: Pexels) -
ध्यान रखें ये बातें
किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। बहुत ज्यादा मसाज न करें, इससे स्किन इरिटेशन हो सकती है। अगर स्किन पर ज्यादा एलर्जी या समस्या हो, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें। (Photo Sourc e: Pexels)
(यह भी पढ़ें: रोजाना 3-4 अंडे खाने से आपके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ सकता है)