
बॉलीवुड एक्टर्स ही नहीं एक्ट्रेसेस भी कई फिल्मों में खुद से छोटी उम्र के पार्टनर्स संग रोमांस करती नजर आ चुकी हैं। तो चलिए जानें कि वो कौन से एक्टर हैं जो अपने से छोटी उम्र के पार्टनर संग ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आए थे।

अजय देवगन फ़िल्म ‘दे दे प्यार दे में’ रकुल प्रीत संग रोमांस करते दिखे थे। रकुल अजय देवगन से 22 साल छोटी हैं। वहीं, इससे पहले अजय फ़िल्म ‘शिवाय’ में सायशा सैगल के साथ भी नज़र आए थे। सायशा एक्टर से 29 साल छोटी हैं।

फिल्म पैडमैन में अक्षय कुमार खुद से 18 साल छोटी राधिका आप्टे संग रोमासं करते नजर आए थे।

माधुरी दीक्षित भी खुद से 8 साल छोटे अक्षय खन्ना संग ऑनस्क्रीन रोमासं करते नजर आ चुकी हैं।

फिल्म दिल चाहता हैं में डिंपल कपाड़िया खुद से 18 साल छोटे एक्टर अक्षय खन्ना संग प्यार में पड़ जाती हैं।

फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में रणबीर और ऐश्वर्या का रोमांस दिखाया गया था। ऐश ने 9 साल छोटे रणबीर संग इस फिल्म में इंटीमेट सीन दिए थे। उस समय ऐश 43 साल थीं।

फिल्म ‘खिलाडि़यों का खिलाड़ी’ 90 के दशक में आई थी और इसमें रेखा ने खुद से करीब 13 साल छोटे एक्टर अक्षय कुमार संग रोमांस किया था। तब रेखा की उम्र 62 साल थी।

शाहरुख खान फ़िल्म जब ‘हैरी मेट सेजल’ में अनुष्का शर्मा के साथ रोमांस करते नज़र आए थे। अनुष्का शाहरुख से 22 साल छोटी है। शाहरुख खुद से 20 साल छोटी दीपिका पादुकोण के साथ भी रोमांस करते नजर आ चुके हैं।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फ़िल्म निशब्द में जिया खान के अपोज़िट नज़र आए थे। एक्ट्रेस उनसे 40 साल छोटी थीं। Photos: Social Media