-
बदलते मौसम में खुद का बचाव करना बेहद जरूरी होता है। थोड़ी सी लापरवाही के चलते सर्दी, खांसी, गले में खराश और नाक बंद होने जैसे समस्याओं को होने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर गर्मी से बारिश या बारिश से सर्दी के मौसम में वायरल इंफेक्शन का खतरा अधिक रहता है। बदलते मौसम में शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ सकती है। ऐसे में कुछ सावधानी बरतनी जरूरी होती है। आइए जानते हैं इस मौसम में खुद का कैसे बचाव करें। (Photo Source: Pexels)
-
1- पानी का सेवन
बदलते मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। दरअसल, भरपूर मात्रा में पानी पीने से गला नम रहता है और साथ ही शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकलने में मदद मिलती है। (Photo Source: Pexels) -
2- इम्यूनिटी
बदलते मौसम में अपनी डाइट में विटामिन सी, विटामिन डी, जिंक और प्रोटीन से भरपूर आहार शामिल करने की सलाह दी जाती है। इससे रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती मिलती है। इसके लिए आंवला, नींबू, संतरा, अमरूद, दालें व मेवे और हरी सब्जियों जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
3- एक्सरसाइज
बदलते मौसम में शरीर को एक्टिव रखने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए हल्की एक्सरसाइज, योग या नियमित टहलने की सलाह दी जाती है। (Photo Source: Pexels) -
4- सफाई रखें
सर्दी-खांसी फैलाने वाला वायरस अक्सर हाथों के जरिए शरीर में पहुंचते हैं। इसलिए साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक बहते पानी में हाथ धो लेना चाहिए। खासकर जब किसी से मिलकर या मार्केट से घर आएं हों तब। (Photo Source: Pexels) -
5- सर्दी-खांसी से बचने का आसान तरीका
वहीं, सर्दी-खांसी से बचने के लिए बदलते मौसम में गुनगुना पानी, सूप, हर्बल चाय या गर्म काढ़ा पीते रहना चाहिए। इससे गले को आराम मिल सकता है और साथ ही शरीर हाइड्रेट रहता है। (Photo Source: Pexels) -
वहीं, सर्दी-खांसी 7-10 दिनों से अधिक समय तक बनी रहे, तेज बुखार आए, सांस लेने में तकलीफ हो, सीने में दर्द महसूस हो या अन्य समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। (Photo Source: Pexels)
Also Read: दांतों को खराब कर सकती हैं आपकी ये रोज की 5 आदतें