-
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट हमारी जरूरत बन चुके हैं। काम से लेकर मनोरंजन तक, हर चीज स्क्रीन पर सिमट गई है। लेकिन जब टेक्नोलॉजी जरूरत से ज्यादा हावी होने लगे, तो इसका असर हमारी सेहत, नींद और मानसिक संतुलन पर दिखने लगता है। ऐसे में डिजिटल डिटॉक्स यानी कुछ समय के लिए डिजिटल डिवाइसेज से दूरी बनाना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप भी दिन का बड़ा हिस्सा स्क्रीन के सामने बिताते हैं, तो ये संकेत बताते हैं कि आपको डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत है। (Photo Source: Pexels)
-
लगातार थकान महसूस होना
अगर आपकी आंखों में जलन, भारीपन, सिरदर्द या थकान बनी रहती है, तो यह लगातार स्क्रीन देखने का नतीजा हो सकता है। लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप पर काम करने से आंखों पर दबाव बढ़ता है, जिसे नजरअंदाज करना सही नहीं। (Photo Source: Pexels) -
नींद में खलल
सोने से पहले मोबाइल चलाना या देर रात तक सोशल मीडिया स्क्रॉल करना (डूम स्क्रॉलिंग) आपकी नींद को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट दिमाग को एक्टिव रखती है, जिससे नींद आने में दिक्कत होती है और नींद की क्वालिटी भी खराब होती है। (Photo Source: Pexels) -
फोकस में कमी
अगर आप किसी काम पर ध्यान नहीं लगा पा रहे हैं और बार-बार फोन चेक करने की आदत हो गई है, तो यह डिजिटल ओवरलोड का संकेत है। लगातार नोटिफिकेशन और स्क्रीन स्विचिंग दिमाग की एकाग्रता को कमजोर कर देती है। (Photo Source: Pexels) -
मूड स्विंग्स
कई स्टडीज बताती हैं कि घंटों स्क्रीन पर समय बिताने से चिड़चिड़ापन, बेचैनी और मूड स्विंग्स बढ़ सकते हैं। सोशल मीडिया पर दूसरों की जिंदगी से खुद की तुलना करना भी मानसिक तनाव की वजह बन सकता है। (Photo Source: Pexels) -
रियल-वर्ल्ड कनेक्शन कम होना
जब लोग आमने-सामने मिलने के बजाय ऑनलाइन रहना ज़्यादा पसंद करने लगें और सामाजिक दूरी बढ़ने लगे, तो यह चिंता का विषय है। असली रिश्तों से कटाव मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है। (Photo Source: Pexels) -
फोन से दूर होने पर बेचैनी
अगर फोन पास न होने पर घबराहट, बेचैनी या एंग्जायटी महसूस होती है, तो यह साफ संकेत है कि आप डिजिटल डिपेंडेंसी का शिकार हो रहे हैं। यह स्थिति डिजिटल डिटॉक्स की गंभीर जरूरत को दर्शाती है। (Photo Source: Pexels) -
फिजिकल एक्टिविटी को नजरअंदाज करना
लंबे समय तक स्क्रीन पर लगे रहने से लोग वॉक, एक्सरसाइज़ या किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि से दूर हो जाते हैं। इसका असर वजन बढ़ने, मसल पेन और दूसरी हेल्थ प्रॉब्लम्स के रूप में दिख सकता है। (Photo Source: Pexels) -
डिजिटल डिटॉक्स क्यों है जरूरी?
डिजिटल डिटॉक्स न सिर्फ मानसिक शांति देता है, बल्कि फोकस बेहतर करता है, नींद सुधारता है और रिश्तों को मजबूत बनाता है। दिन में कुछ घंटे फोन से दूर रहना, सोने से पहले स्क्रीन न देखना और ऑफलाइन हॉबीज अपनाना इस दिशा में छोटे लेकिन असरदार कदम हो सकते हैं। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: शरीर के छोटे-छोटे इशारे जिन्हें अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं, ये लक्षण बताते हैं आपके स्वास्थ्य की हालत)