
राजस्थान के मारवाड़ राजघराने से जुड़े राजा महाराजा हनवंत सिंह और ज़ुबैदा की प्रेम कहानी पर बनी फिल्म ज़ुबैदा में करिश्मा और रेखा ने सौतन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में मनोज वाजपेयी हनवंत सिंह के किरदार में थे।

फिल्म के डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि करिश्मा इस फिल्म को साइन करने से पहले बेहद घराई हुई थीं।

श्याम का कहना था कि इसके दो कारण थे। पहला उनके अपोजिट रेखा थीं, दूसरे करिश्मा साल 2001 तक कोई ऐसा सीरियस रोल नहीं की थीं।

बता दें कि फिल्म जुबैदा का टाइटिल रोल करिश्मा ने निभाया था और इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्र्रेस का अवार्ड भी मिला था।

फिल्म में रेखा की सौतन बनी करिश्मा ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें इस फिल्म को साइन करने में काफी वक्त लगा था। क्योंकि वह खुद को तैयार नहीं कर पा रही थीं।

श्याम ने बताया था कि करिश्मा से पहले वह मनीषा कोइराला को जुबैदा बनाना चाहते थे, लेकिन वह भी रेखा के अपोजिट आने को तैयार नहीं थीं।

रेखा और करिश्मा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले कमाल नहीं की, लेकिन फिल्म को कई अवार्ड मिले थे।

Photos: Social Media