
टीआरपी में हिट रहने वाला सलमान खान का शो बिग बॉस-15 पहली बार ओटीटी प्लेटफार्म के बाद टीवी पर पहुंचा है। सलमान खान के बिग बॉस के हर सीजन में एक खास बात जरूर नजर आती हैं। वह है उनके फेवरेट स्टार्स का मेहमान बनना। बिग बॉस के हर सीजन में इन 9 स्टार्स को सलमान ने कभी न कभी मेहमान के रूप में जरूर बुलाया है। हालांकि, इस बार सलमान के नवरत्नों से एक सितारा गुम हो चुका है।

हिना खान ने बिग बॉस सलमान खान की फेवरेट स्टार में से एक हैं। सीजन15 में भी वह घर में एंट्री मार चुकी हैं। सीजन 11 के बाद से ही हिना खान का शो में आना जाना लगा रहता है।

बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी बिग बॉस के घर में मेहमान बनकर आती रहती हैं। सनी ने बिग बॉस ओटीटी के घर में एंट्री की थी। इससे पहले भी कई सीजन में सनी लियोनी शो में मेहमान बन चुकी हैं।

विकास गुप्ता बिग बॉस के इकलौते ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने कई बार घर में समय बिताया है। बिग बॉस 13 और 14 में विकास गुप्ता लंबे समय तक घर में रहे थे।

काम्या पंजाबी ने बिग 7 में हिस्सा लिया था। बिग बॉस 7 के बाद से ही काम्या पंजाबी लगातार शो से जुड़ी हुई हैं। काम्या कई बार शो की मेहमान बन चुकी हैं।

रश्मि देसाई भी बिग बॉस सलमान खान की फेवरेट हैं। बिग बॉस 14 में रश्मि देसाई-विकास गुप्ता को सपोर्ट करने पहुंची थीं। बिग बॉस 14 के घर में रश्मि देसाई की मुलाकात सिद्धार्थ शुक्ला से भी हो चुकी थी। इसके अलावा रश्मि देसाई बिग बॉस ओटीटी में भी जा चुकी हैं।

मौनी रॉय ने अब तक भी बिग बॉस में हिस्सा नहीं लिया है। बावजूद इसके सलमान खान के साथ प्रोमो में मौनी नजर आ चुकी हैं। सीजन 15 में भी मौनी रॉय ने मेहमान बनी थीं।

सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के ही नहीं, बल्कि सलमान खान के भी फेवरेट रहे हैं। लेकिन सलमान के नवरत्नों में से ये सितारा अब नहीं रहा। सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विनर बने थे और शो जीतने के कुछ महीने बाद ही सीजन 14 के मेहमान बने थे।

बिग बॉस की फेवरेट राखी सावंत भी हैं। सीजन 14 में राखी सावंत ने फैंस को खूब एंटरटेन किया था और इसके बाद वह बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आई थीं।

गौहर खान बिग बॉस के मंच पर कई बार नजर आ चुकी हैं। गौहर खान ने बिग बॉस 14 में सीनियर बनकर एंट्री की थी। इसके अलावा गौहर खान सोशल मीडिया पर भी बिग बॉस के घर में होने वाले हर इवेंट पर अपने कमेंट जरूर देती हैं। Photos: Social Media