-
दुनिया के प्रसिद्ध और विशाल उत्सवों में से एक पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा है, जिसकी शुरुआत आज (16 जुलाई, 2026) से हो चुकी है। इस उत्सव के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे हैं। जगन्नाथ रथ यात्रा में न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया से भी श्रद्धालु भाग लेने के लिए आते हैं। (Photo Source: PTI)
-
पुरी सिर्फ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा और मंदिर के लिए नहीं मशहूर है। वहां पर कई और जगहें हैं जो अपनी खूबसूरती और इतिहास के चलते विश्व प्रख्यात हैं। अगर आप पुरी जाएं तो इन 7 जगहों पर घूमने के लिए जरूर जाएं। (Photo Source: Indian Express)
-
1- गोल्डन बीच
पुरी में स्थित गोल्डन बीच अपनी साफ-सफाई और सुनहरी रेत के लिए प्रसिद्ध हैं। खासकर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का नजारा काफी मनमोहक होता है। लहरों की आवाज के बीच आप कुछ देर शांति से बैठ सकते हैं। (Photo Source: Pexles) -
2- कोणार्क सूर्य मंदिर
यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कोणार्क सूर्य मंदिर पूरी से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह अपनी अद्भुत वास्तुकला और विशाल रथ के आकार के मंदिर के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। मंदिर के पत्थर के पहियों को कई लोग प्राचीन सूर्य गड़ी मानते हैं। इनकी छाया देखकर समय का अनुमान लगाया जा सकता है। (Photo Source: Pexles) -
3- चिल्का लेक (सतपाड़ा)
भारत और एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की लैगून झीलों में से एक चिल्का लेक भी हैं। यह ओडिशा के पुरी, खुर्दा और गंजाम जिलों में फैली हुई है। यहां बोटिंग के दौरान इरावडी डॉल्फिन देख सकते हैं। (Photo Source: Pexles) -
4- रघुराजपुर हेरिटेज विलेज
अगर पुरी जाएं तो रघुराजपुर हेरिटेज विलेज जरूर घूमने जाएं। यह गांव अपनी पारंपरिक पट्टचित्र कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। यहां के लगभग हर घर में स्थानीय कारीगर रहते हैं और वे पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरा को आज भी जीवित रखे हुए हैं। (Photo Source: Pexles) -
5- गुंडिचा मंदिर
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए पुरी जा रहे हैं तो गुंडिचा मंदिर भी दर्शन के लिए जाएं। रथयात्रा के दौरान यहीं पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा कुछ दिनों के लिए विराजमान रहते हैं। इसे भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर भी कहा जाता है। (Photo Source: PTI) -
6- स्वर्गद्वार बीच
भगवान जगन्नाथ मंदिर के पास स्थित स्वर्गद्वार बीच भी घूमने जा सकते हैं। यहां आप स्ट्रीट फूड के साथ समुद्र के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। (Photo Source: Pexles) -
7- सुदर्शन क्राफ्ट म्यूजियम
अगर आपको कला और शिल्प में रुचि है, तो सुदर्शन क्राफ्ट म्यूजियम घूमने जा सकते हैं। इस म्यूजिम में आपको पत्थर और लकड़ी की शानदार कलाकृतियां देखने को मिलेंगी। (Photo Source: Pexles)
Also Read: जगन्नाथ रथ यात्रा के बारे में 10 दिलचस्प बातें, सिर्फ इन लकड़ियों का होता है प्रयोग