
प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा ही नहीं शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी एक्टिंग या मन्नत को पूरा करने के लिए मन्नत उठाई थी। यहां आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने रोल या किसी के लिए न केवल अपने बाल कटवाए थे, बल्कि कुछ ने सिर तक मुंडवा लिया था।

एक्ट्रेस शबाना आजमी ने साल 2009 में आई फिल्म वॉटर में विधवा का किरदार निभाया था। इस फिल्म के रोल के लिए शबाना ने अपने बाल मुंड़वा लिए थे। हालांकि, फिल्म के विवाद में पड़ने पर उन्होंने फिल्म तीन दिन के शूट के बाद छोड़ दी थी।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साल 2014 में आई फिल्म मैरी कॉम के लिए अपना सिर मुंड़वा लिया था।

अनुष्का शर्मा ने साल 2016 में आई फिल्म ए दिल है मुश्किल में कैंसर पीड़ित का किरदार निभाया था। जिसके उन्होंने अपने बाल छोटे करा लिए थे। इस फिल्म में गंजे होने के लिए उन्होंने अपने बाल छोटे कराए थे।

तनवी आज़मी ने साल 2015 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की सुपर हिट मूवी बाजीराव मस्तानी के लिए अपने बाल मुंड़वाए थे। इसमें उन्होंने मराठा विधवा का रोल निभाया था।

नीना सरकार ने कैंसर पीड़ितों के लिए अपने बाल शेव कर दिए थे। नीना ने खुद अपने लंबे बाल शेव किए थे।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने हाल ही में अपने सिर के पीछे के बाल शेव करा लिए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने ये बाल अपने पति राज कुंद्रा की रिहाई की मन्नत पूरी होने पर शेव कराए हैं। हालांकि इससे पहले भी शिल्पा ने फिल्म ‘द डिजायर’ के लिए अपने बाल मुंडवाए थे।

अभिनेत्री अंतरा ने सिक्किम के मोंक पर आधारित फिल्म ‘एंड वंस अगेन’ में काम किया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपना सिर मुंडवाया था।

अभिनेत्री तनुजा ने भी एक बार ऐसा ही किया था। तनुजा ने मराठी फिल्म ‘पितृऋण’ की थी और इसके लिए तनुजा में अपना सिर मुंडवाया था। Photos: Social Media