-
भारत के प्रसिद्ध संतों में से एक प्रेमानंद महाराज अपने आध्यात्मिक विचारों के लिए दुनिया भर में प्रचलित हैं। वह लोगों को राधा-कृष्ण की भक्ति, नाम जप, सत्संग, सेवा और सरल जीवन का संदेश देते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से उनके प्रवचन देश-विदेश से बड़ी संख्या में सुने जाते हैं। आज हम आपको प्रेमानंद महाराज के उन अनमोल वचनों से रूबरू करवाएं, जो आपकी सोच को बच सकते हैं, जीवन को एक नई दिशा दे सकते हैं, कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने में मदद कर सकते हैं। अगर आप अध्यात्म के मार्ग पर चलते हुए सफलता पाना चाहते हैं, तो महाराज जी के ये वजह आपके लिए अमृत समान साबित हो सकते हैं। (Photo Source: PremanandJi Maharaj/FB)
-
1- सत्य का मार्ग कठिन हो सकता है, लेकिन यह मार्ग आपको अपने वास्तविक उद्देश्य तक पहुंचाता है।
-
2- बाहरी परिवर्तन, परिवर्तन नहीं, आंतरिक वृत्ति कहां जा रही है यह देखें।
-
3- भगवान की आराधना के बिना मनुष्य सुख प्राप्त नहीं कर सकता, स्वप्न में भी शांति नहीं मिल सकती।
-
4- किसी भी तीर्थ में, किसी भी उत्सव में, किसी भी महान उत्सव में इतनी शक्ति नहीं है जितनी भगवान के नाम में है, इसलिए अपने आप को भगवान के नाम में डुबो दें।
-
5- यदि हम अपने मन को शांत और स्थिर करना चाहते हैं तो इसका एक उपाय यह है कि हम दृढ़तापूर्वक भगवान के चरणों में शरण लें और उनके नाम का जाप करें।
-
6- सुबह उठते ही अपने गुरुदेव को प्रणाम करें और निर्णय लें कि आज हम अपना पूरा समय भगवान को समर्पित करने का प्रयास करेंगे।
-
7- दूसरों में दोष-दर्शन करने से आपकी भक्ति क्षीण हो जाती है।
-
8- भजन बिना प्रेम प्राप्त नहीं होता और प्रेम बिना भगवान नहीं मिलते।
-
9- भूत और भविष्य की चिंता करके वर्तमान को नष्ट न करें।
-
10- अगर भगवान का स्मरण रहेगा, तो घोर विपत्ति भी संपत्ति बन जाएगी।
Also Read: चाणक्य नीति: जीवन में चाहते हैं सुख-शांति, तो इन 3 चाहतों पर रखें काबू