
आजकल सोशल मीडिया सभी के लिए जरूरी हो गया है। फिर चाहे वह कोई स्टूडेंट हो, कोई एक्टर हो या कोई राजनेता। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल तो लगभग सभी करते हैं। देश के कई बड़े राजनेता भी इंस्टाग्राम (Politicians on Instagram) का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि यह फॉलो सिर्फ कुछ चुनिंदा लोगों को ही करते हैं। देश के गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) इंस्टाग्राम पर महज 3 लोगों को ही फॉलो करते हैं। इन तीन में एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), गृहमंत्री कार्यालय और बीजेपी पार्टी (BJP) शामिल है। जबकि उनके फॉलोअर्स की संख्या 4.3 मिलियन है। (Photo: Amit Shah Instagram )

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इंस्टाग्राम पर 3.5 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं।वहीं योगी आदित्यनाथ महज 10 लोगों को ही फॉलो करते हैं जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह सहित अन्य पॉलिटिशियन हैं लेकिन इनमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा नहीं हैं। (Photo: Yogi Adityanath Instagram)

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह 22 लोगों को ही फॉलो करते हैं। इनमें कई नेताओं के साथ-साथ एक्टर अक्षय कुमार और क्रिकेटर विराट कोहली भी शामिल हैं। (Photo: Rajnath Singh Instagram)

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इंस्टाग्राम पर 5 लोगों को ही फॉलो करते हैं। इनमें नरेंद्र मोदी, नितिन गडकरी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और एक बीजेपी का अकाउंट है। जेपी नड्डा के फॉलोअर्स की संख्या 2 लाख 95 हजार है। (Photo: JP Nadda Instagram) (यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति की रेस में यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू, जानिए कौन कितना एजुकेटेड)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 2 लाख 91 हजार फॉलोअर्स हैं। वह सिर्फ 22 लोगों को फॉलो करती हैं जिनमें कई नेताओं के साथ-साथ एक्टर अमिताभ बच्चन का भी नाम शामिल है। (Photo: Nirmala Sitaraman Instagram)

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह खुद महज 5 लोगों को ही फॉलो करते हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत बाकी तीन अकाउंट बीजेपी पार्टी के हैं। (Photo: Nitin Gadkari Instagram) (यह भी पढ़ें: देश के बड़े घोटालों और धोखाधड़ी पर बनी हैं ये वेब सीरीज और फिल्में, OTT पर कर सकते हैं स्ट्रीम)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात करें तो इंस्टाग्राम पर उनके 68 मिलियन फॉलोअर्स हैं लेकिन वह खुद किसी को भी फॉलो नहीं करते हैं। (Photo: Narendra Modi Instagram)