-
काफी बच्चे ऐसे होते हैं जो ज्यादा सोशल नहीं होते हैं। दूसरों के सामने बोलने या फिर मिलने में वह थोड़े हिचकिचाते हैं। ऐसे में पेरेंट्स काफी परेशान हो जाते हैं। लेकिन कुछ चीजें हैं जिनकी मदद से आपका बच्चा आसानी से घुल मिल सकता है। (Photo Source: Freepik)
-
1- बच्चे की परेशानी को समझें
कई बार बच्चे जब किसी परेशानी से जूझ रहे होते हैं तो वह ज्यादा बोलते या फिर सोशल नहीं होते हैं। ऐसे में सबसे पहले उसकी परेशानी को समझें और उसे समझाएं। प्यार से समझाने से बच्चा आसानी से अपनी समस्या से बाहर निकल सकता है। इससे उसे यह एहसास होगा कि उसके माता-पिता हर परिस्थिति में उसके साथ हैं। (Photo Source: Freepik) -
2- डांट नहीं प्यार जरूरी
कई बार बच्चे जब किसी के सामने नहीं बोलते तो माता-पिता डांटने लग जाते हैं। लेकिन ऐसी स्थिति में डांट नहीं बल्कि आपके प्यार की जरूरत है। (Photo Source: Freepik) -
3- धीरे-धीरे शुरुआत
बच्चे को किसी एक्टिविटी में शामिल करवाएं। कराटे क्लास, ड्राइंग क्लास, स्केटिंग या फिर अन्य किसी खेल से उसे जुड़े जहां पर कई और बच्चे होंगे। इससे वह धीरे-धीरे उनमें घुलने-मिलने लगेगा और एक समय बाद उसके सोशल न होने की समस्या खत्म हो सकती है। (Photo Source: Freepik) -
4- समय बिताएं
बच्चों के साथ समय बिताना बेहद जरूरी है। इससे उनके साथ होने वाली हार बुरी और अच्छी चीज के बारे में पेरेंट्स को पता होगा। उनकी बातों को ध्यान से सुनें और फिर अपना रिएक्शन हैं। (Photo Source: Freepik) -
5- खेल का हिस्सा बनें
बच्चों की खुशी उनके खेल में होती है। लेकिन वह तब और भी ज्यादा खुश हो जाते हैं जब उनके खेल का हिस्सा पेरेंट्स बनते हैं। इससे एक गहरी बॉन्डिंग बनेगी और बच्चा धीरे-धीरे खुलने लगेगा। (Photo Source: Freepik) -
6- सोना जरूरी
जब बच्चों की नींद पूरी नहीं होती है तो उनमें चिड़चिड़ापन रहती है। ऐसे में बच्चों के लिए भरपूर नींद जरूरी है। (Photo Source: Freepik) -
7- दोस्त बनें
बच्चे के साथ दोस्त जैसा व्यवहार करें। ऐसा करने से उनके हर एक चीज की आपको जानकारी होगी और इससे उसे सही तरीके से परवरिश करने में मदद मिलेगी। (Photo Source: Freepik) -
8- घर पर दोस्तों को बुलाएं
बच्चे अपने दोस्तों के साथ ज्यादा घुलते मिलते हैं। ऐसे में उनके दोस्तों को घर पर बुलाएं और कोई साथ में एक्टिविटी करवाएं। (Photo Source: Freepik) -
कई बार पेरेंट्स बच्चों की परेशानियों को समझ नहीं पाते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि बच्चे को क्या चाहिए और उसकी खुशी किसमें मिलती है। यह शुरुआत भले ही छोटी लगेगी लेकिन धीरे-धीरे कर बच्चे में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। (Photo Source: Freepik) बात-बात पर गुस्सा करता है आपका बच्चा, तो आसान तरीकों से करें शांत