-
ज्यादातर घरों में सुबह का समय सबसे ज्यादा व्यस्त होता है। क्योंकि इस दौरान बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना और ऑफिस निकलने की जल्दबाजी में अक्सर समझ नहीं आता कि नाश्ते में क्या बनाया जाए। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यह खबर आपके काम आ सकती है। (Photo Source: Pexels)
-
सुबह में आप ओट्स की मदद से कम समय में कई हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ता तैयार कर सकते हैं। ओट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं इसकी मदद से कौन-कौन से नाश्ते तैयार कर सकते हैं। (Photo Source: Pexels)
-
1- बिना तेल वाला नाश्ता
सुबह के समय ओट्स की मदद से आप बेहद कम समय में बिना तेल का नाश्ता तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक कुकर में आधा कप ओट्स डाल दें। अब इसमें एक-एक हरी मिर्च, प्याज, टमाटर, 2-3 चम्मच लौकी और स्वाद बढ़ाने के लिए 2-3 चम्मच पनीर छोटे टुकड़ों में काटकर डाल दें। स्वादानुसार नमक, हल्दी और पानी डालकर कुकर को बंद कर 1-2 सीटी आने तक पका लें। यह बिना तेल के कम समय में तैयार होने वाला एक पौष्टिक नाश्ता है। (Photo Source: Freepik) -
2- दूध के साथ बनाएं
अगर आप चाहते हैं कि 2-3 मिनट में कोई नाश्ता तैयार हो जाए तो इसका भी एक विकल्प है। दरअसल, आपको करना ये है कि जरूरत के अनुसार एक बड़े बाउल में ओट्स डाल दें। अब इसमें आधा से एक कप हल्का गर्म दूध डाल दें। इसके बाद काजू, किसमिस, बादाम, पिस्ता और अन्य ड्राई फ्रूट्स को छोटे टुकड़ों में काटकर मिला दें। आपका झटपट नाश्ता तैयार है। ऐसे में आप बेहद कम समय में ओट्स की मदद से ये हेल्दी नाश्ता तैयार कर सकते हैं। (Photo Source: Freepik) -
3- ओट्स चीला
सुबह की जल्दबाजी में आप ओट्स की मदद से स्वादिष्ट और पौष्टिक चीला भी बना सकते हैं। इसके लिए ओट्स को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। अब इसमें बेसन या दही, प्याज, हरी मिर्च, धनिया और मसाले मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब एक नॉन-स्टीक तवे पर हल्का तेल डालकर चीला फैला दें। दोनों तरफ से सुनहरा होने के बाद इसे हरी चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
4- खिचड़ी
ओट्स की खिचड़ी बनाना भी काफी आसान है। इसके लिए ओट्स में मूंग दाल और अपनी पसंद की सब्जियां डालकर झटपट खिचड़ी तैयार कर सकते हैं। यह पेट के लिए हल्की होती है और साथ ही ये फाइबर, प्रोटीन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर पौष्टिक नाश्ता है। (Photo Source: Pexels) -
5- उत्तपम
सुबह के वक्त हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ते के लिए ओट्स उत्तपम अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसके लिए ओट्स और सूजी के बैटर में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और धनिया डालकर नरम और टेस्टी उत्तपम तैयार किया जा सकता है। (Photo Source: Pexels)
Also Read: जगन्नाथ रथ यात्रा: पुरी जाएं तो जरूर ट्राई करें ये 7 लोकल फूड्स